Posts

Showing posts with the label sports

लखनऊ लॉयन्स बनी यूपी कबड्डी लीग 2024 की चैंपियन ! विजेता टीम को 10 लाख और रनर अप टीम को 5 लाख का पुरस्कार

Image
नोएडा । लखनऊ लॉयन्स की टीम उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (यूपीकेएल) 2024 की चैंपियन बन गई है। आज नोएडा इंडोर स्टेडियम में लखनऊ लॉयन्स और संगम चैलेंजर्स के बीच हुए फाइनल मैच में लखनऊ लॉयन्स ने संगम चैलेंजर्स को 27 अंक से हराकर यूपीकेएल सीजन वन की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।  विजेता का ताज पहनने वाली लखनऊ लॉयन्स ने पूरी लीग में शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा और सबसे ज्यादा प्वाइंट हासिल कर अंकतालिका में लगातार टॉप पर बनी रही।  विजेता टीम को ट्रॉफी के अलावा 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। रनर अप टीम को 5 लाख रुपये मिले। 'बेस्ट डिफेंडर' का पुरस्कार भी लखनऊ लॉयन्स के मोहम्मद अमान के हिस्से आया। जबकि यमुना योद्धा के विनय को 'बेस्ट राइडर' का पुरस्कार मिला। इससे पहले आज की शाम राष्ट्रगान के साथ यूपीकेएल सीजन वन मेगा फाइनल की शुरुआत हुई।  इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने और फाइनल मैच का लुत्फ उठाने के लिए अपनी टीम के साथ इंडोर स्टेडियम पहुंचे। दो हफ्ते चले लीग मैचों के दौरान खेल प्रेमियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। खेल, राजनीति और समाजसेवा स...