Posts

Showing posts with the label Latest News

राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने किया छठवें ओपन जिम का लोकार्पण !

Image
CSR रिसर्च फाउंडेशन और भारत पेट्रोलियम के सहयोग से मघानन्द इंटर कॉलेज, सरायघासी, बुलंदशहर में छठवें ओपन जिम का भव्य लोकार्पण हुआ। मुख्य अतिथि  गोपाल कृष्ण अग्रवाल (प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और राजनेता) ने जिम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि  दीनदयाल अग्रवाल (चेयरमैन, CSR रिसर्च फाउंडेशन) एवं इस क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों का सानिध्य प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा:"ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। यह ओपन जिम न केवल युवाओं को एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा, बल्कि महिलाओं और बच्चों के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत होगा । उन्होंने ये भी कहा की पूरा विश्व आज भारत की ओर देख रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के लिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रहना आवश्यक है । बच्चों में जिम को लेकर बहुत उत्साह था । सभी ने ज़ोरदार नारों के साथ स्वागत किया और धन्यवाद दिया। विशिष्ट अतिथि  दीनदयाल अग्रवाल ने CSR रिसर्च फाउंडेशन और BPCL के इस संयुक्त प्रयास की सराहना करते हुए ...

जालंधर की बेटी ने रचा इतिहास रेचल गुप्ता बनी मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 !

Image
गुरुग्राम , 16 दिसंबर 2024: प्रतिष्ठित मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का ताज अब मिस रेचल गुप्ता के सिर पर है, जो पंजाब के जलंधर शहर से हैं और जिन्होंने देशभर में लाखों लोगों को प्रेरित किया है। रेचल ने 80 देशों के प्रतिभागियों को हराकर यह खिताब जीता और दुनिया भर की सबसे सक्षम और सुंदर महिलाओं के साथ प्रतिस्पर्धा की। इस उपलब्धि के बारे में जानकारी देने के लिए एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन लीला एम्बियंस, गुरुग्राम में किया गया, जहाँ रेचल ने अपनी अद्भुत यात्रा के बारे में बात की और इस सफलता के पीछे अपने परिवार के समर्थन को मुख्य कारण बताया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेचल ने अपनी यात्रा को एक रोलरकोस्टर की तरह बताया, जिसमें कई चुनौतियाँ और आत्मसंदेह के क्षण आए। “ऐसे कई पल थे जब मुझे लगता था कि मुझे पीछे हट जाना चाहिए, लेकिन मेरे परिवार का हौसला ही मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता था। उनका विश्वास ही मेरी सफलता का कारण है,” उन्होंने कृतज्ञता के साथ कहा। इस अवसर पर मिस ग्रैंड इंटरनेशनल के अध्यक्ष नवत इट्साराग्रीसिल, उपाध्यक्ष टेरेसा चैविसुत, मिस ग्रैंड इंडिया की राष्ट्रीय निदेशक आकांक्षा और स्टा...

अखिल भारत हिंदू महासभा का अधिवेशन संपन्न ! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेगा महासभा का प्रतिनिधिमंडल !

Image
हरिद्वार , 24 नवम्बर। कनखल स्थित राजपूत पंचायत धर्मशाला में आयोजित अखिल भारत हिंदू महासभा के 62वें विशेष राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने केंद्र सरकार से समान नागरिक कानून, मजबूत जनसंख्या नियंत्रण कानून सहित संतों की रक्षा, लव जेहाद पर रोक तथा गौहत्या रोकने के लिए कड़े कानून बनाने की मांग की। दो दिवसीय विशेष अधिवेशन के अंतिम दिन प्रथम सत्र में आयोजित महासभा की राष्ट्रीय महासमिति की बैठक में स्वागताध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी सहजानन्द पुरी महाराज ने मुन्ना कुमार शर्मा के महासभा का अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा करते हुए कहा कि महासभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा कुशल संगठनकर्ता, अच्छे वक्ता, परिश्रमी, विद्वान व संगठन के प्रति निष्ठावान हैं। उनके नेतृत्व में महासभा के एजेंडे को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाते हुए अधिवेशन में पारित प्रस्तावों को लागू कराने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह और राज्यों के मुख्यमंत्री से मिलेंगे। आवश्यकता हुई तो आंदोलन भी किया जाएगा। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमा...

डॉ. अधिवक्ता प्रियंका अरोड़ा को 'डॉ. अंबेडकर समर्पण समाज गौरव 2024' से सम्मानित किया गया

Image
डॉ. एडवोकेट प्रियंका अरोड़ा को उनके उत्कृष्ट कानूनी और सामाजिक कार्यों के लिए 'डॉ. अंबेडकर समर्पण समाज गौरव 2024' सम्मान से नवाजा गया। वे कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए कानूनी सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं और अपनी कड़ी मेहनत एवं निष्ठा से कानूनी क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। डॉ. प्रियंका अरोड़ा ने अपनी काबिलियत के दम पर कई विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं और उन्हें भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री के. जी. बालाकृष्णन से कानूनी सेवाओं के लिए प्रशंसा पुरस्कार प्राप्त हुआ है। साथ ही, वे भारत की सबसे बड़ी पत्रकार संगठन 'इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन' की राष्ट्रीय महिला विंग की अध्यक्ष भी हैं। बॉलीवुड अभिनेता एवं बिजनेस टाइकून श्री सुनील शेट्टी ने भी डॉ. अरोड़ा को सामाजिक कार्यों के लिए सराहना पुरस्कार से सम्मानित किया है। उन्होंने अपने करियर में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार और पदक जीते हैं। डॉ. अरोड़ा को विभिन्न अवसरों पर राष्ट्रीय लोक अदालत में सदस्य सहयोगी (पीठासीन अधिकारी) के रूप में नियुक्त किया गया है। वे ...

श्रीराम बारात शोभायात्रा का भव्य आयोजन, नगरवासियों ने जगह-जगह किये स्वागत॥

Image
श्रीराम मित्र मण्डल नोएडा रामलीला समिति द्वारा सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला मंचन के पंचम दिन भगवान श्रीराम की बारात एवं शोभायात्रा सेक्टर 20  के हनुमान मंदिर से एस एम गुप्ता, सुधीर पोरवाल, शांतनु मित्तल,राकेश कुमार, मनोज गोयल, मुकेश गर्ग, एडवोकेट मनोज गुप्ता, बजरंगलाल गुप्ता, संदीप पोरवाल एवं प्रवीण गोयल के संयोजन में बड़े धूम धाम से निकाली गयी।  समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग, अध्यक्ष धर्मपाल गोयल एवं महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने नारियल फोड़कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।सेक्टर 20 से निकली भगवान श्रीराम की बारात सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगा कर वातावरण को राममय कर दिया। ढोल, बेंड बाजे, घोड़ों , रथों के साथ निकली राम बारात का जगह जगह फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया । भगवान श्री गणेश , ब्रहमा जी, शंकर भगवान, श्री राम, लक्ष्मण जी ,भरत ,शत्रुघ्न ,ऋषि वशिष्ठ एवं अन्य राजा अपने अपने रथों एव घोड़ों पर सवार होकर निकले। हुनमान मंदिर समिति द्वारा बारात का भव्य स्वागत किया गया। ततपश्चात सेक्टर 22-26 के गेट, डीएम चौराहा,टेलीफोन एक्सचेंज स...

विजयदशमी में पुतला दहन के लिए पुतला निर्माण कार्य जोरों से हुआ शुरू।

Image
नोएडा । श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा सेक्टर 62 के रामलीला मैदान में रामलीला मंचन की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं।रावण,कुम्भकरण और मेघनाद के पुतलों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।७० फीट के रावण,६५ फीट के कुम्भकरण और ६० फीट के मेघनाद के पुतलों का निर्माण किया जा रहा है।१२ अक्टूबर को विजयदशमी के अवसर पर इन पुतलों का दहन किया जाएगा।श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि इस वर्ष लोनी के अनुभवी कलाकारों के द्वारा बहुत ही सजीव पुतलों का निर्माण किया जा रहा है।समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने बताया कि इस वर्ष मुरादाबाद की प्रसिद्ध मंडली श्री जानकी कला मंच के कलाकारों के द्वारा रामलीला की भव्य प्रस्तुति दी जाएगी ।समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बजरंगलाल गुप्ता ने बताया कि इस बार 5 हज़ार लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी, जिसके लिये पांच सौ सोफे और चार हजार कुर्सियों की व्यवस्था की जा रही है।लोगों के खाने-पीने के लिए फूड स्टाल रहेगा और लोगों की सुरक्षा के लिए प्राइवेट सुरक्षा गार्ड और नोएडा पुलिस की व्यवस्था रहेगी।समिति के कोषाध्यक्ष राजेंद्र...

हिमालय क्रांति पार्टी का गाजियाबाद महानगर में किया गया विस्तार !

Image
गाजियाबाद | आज खोड़ा कॉलोनी प्रताप विहार में हिमालय क्रांति पार्टी का गाजियाबाद महानगर स्तर पर संगठन का विस्तार हुआ |जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अजय बिष्ट व पार्टी की केंद्रीय नेतृत्व द्वारा बृजमोहन गुंसाई को गाजियाबाद महानगर के अध्यक्ष नियुक्त किए साथ में हंसादत्त बेलवाल को उत्तराखण्ड कुमाऊँ मण्डल के संयोजक और साथ में बिशन सिंह नेगी को केंद्रीय संगठन महासचिव की ज़िम्मेदारी दी गई पार्टी के कई दिग्गज लोगो ने भविष्य में पार्टी का और बड़े स्तर में विस्तार करने की बात कही।

हमारा शिक्षालय संस्था को गणेशोत्सव 2024 में किया गया सम्मानित !

Image
दिल्ली | आज 17 सितंबर 2024 युवा शक्ति सेवा शिक्षा ट्रस्ट द्वारा 8-वें विशाल गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें हमारा शिक्षालय संस्था के छात्र छात्राओं ने दो विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।  शिक्षालय के सुपरस्टार्स ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करके सभी दिल्लीवासियों का दिल जीत लिया। बच्चों ने अपने हाथों से गणपति बप्पा को भोग लगाने के लिए मौदक तैयार किए  एवं गणेश महोत्सव के थीम अनुसार पर्यावरण बचाओ पर एक नाट्य भी किया जिसमें उन्हें स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया एवं साथ ही हमारा शिक्षालय संस्था के अध्यक्ष आशीष शर्मा जी को भी सम्मानित किया गया।  नोएडा में निःशुल्क शिक्षा केंद्र चलाने के साथ साथ यह संस्था अन्य कई सामाजिक गतिविधियों में भाग लेती है।

खांडसारी उद्योग पर केंद्र सरकार की नई नीति से छोटे किसानों, श्रमिकों और खांडसारी उद्योग की आजीविका पर संकट

Image
उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में स्थित खांडसारी उद्योग जो एक लघु उद्योग की श्रेणी में आता है सदियों से स्थानीय अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। भारतीय चीनी और जैव-ऊर्जा निर्माता संघ की मांग ने खांडसारी इकाइयों से जुड़े व्यापारियों की नींद उड़ा दी है। संपूर्ण भारत में इस उद्योग द्वारा ख़रीदे जाने वाला गन्ना मिलों के मुक़ाबले 2 से 3 प्रतिशत हीं है। यह उद्योग बहुत हद तक मानव श्रम पर आधारित है और पारंपरिक लघु कुटीर उद्योग के रूप में कार्य करता है, जो खांडसारी राब और खांडसारी शक्कर और खांडसारी सीरा जैसे उत्पादों का उत्पादन करता है। खांडसारी उद्योग का संचालन उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त खांडसारी लाइसेंस आदेश 1967 के तहत किया जाता है। यह उद्योग विशेष रूप से उन छोटे और सीमांत किसानों के लिए फायदेमंद साबित हुआ है, जो अपनी गन्ना उपज को बड़ी चीनी मिलों तक ले जाने में असमर्थ होते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार इस उद्योग के लिए समय समय पर प्रोत्साहन नीति भी लाती रहती है जैसे 2019 में मुख्यमंत्री द्वारा लायी गई नीति के तहत कई नए लाइसेंस दिये गये और खांडसारी उद्योग को बढ़ावा द...

ग्लोबल सोर्सिंग एक्सपोर्ट लीडरशिप अवार्ड 2024 का हुआ शानदार आगाज

Image
नोएडा । हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा ग्लोबल सोर्सिंग एक्सपोर्ट लीडरशिप अवार्ड 2024 का आयोजन सेक्टर 18 स्थित एक होटल में किया गया। कार्यक्रम में पूरे भारत से लगभग 300 निर्यातकों ने हिस्सा लिया है, जिनमें 45 निर्यातकों को विभिन्न राज्यों से विभिन्न उत्पादों के लिए पुरस्कार दिए गए। संस्था के अध्यक्ष सीपी शर्मा ने बताया कि हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने 40 बाइंग एजेंटों को भी आमंत्रित किया था इसी के साथ साथ कई विदेशी एजेंसियों ने भी आज के कार्यक्रम में भाग लिया था। इन एजेंसियों को आमंत्रित करने का उद्देश्य निर्यातकों के साथ उनकी बैठक कराना, उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाना और नए स्टार्टअप्स को निर्यात कार्य शुरू करने में मदद करना था। इस कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य हमारे प्रधानमंत्री मोदी के उस विज़न का समर्थन करना है, जिसमें 2030 तक निर्यात को तीन गुना करना और 2047 तक भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति के रूप में स्थापित करना शामिल है।  महन कपूर ने बताया कि आज के कार्यक्रम के नेटवर्किंग इवेंट को हमारे सभी गणमान्य अतिथियों राकेश सचा...

विश्व हिंदू परिषद -विवेकानंद प्रखंड भव्यता के साथ मनाया गया हिंदू सम्मेलन

Image
विश्व हिन्दू परिषद् स्थापना दिवस /षष्टीपूर्ति वर्ष समापन में हिंदू एकत्रीकरण सम्मेलन कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, नोएडा सेक्टर 12 में आयोजन किया गया। विश्व हिंदू परिषद नोएडा महानगर के उपाध्यक्ष प्रखंड पालक सत्यवीर जी द्वारा प्रस्तावना रखी गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संगठन मंत्री सोहन सिंह सोलंकी ने संगठन की स्थापना से लेकर और संगठन के समस्त कार्यो पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना.... हिंदुओं  बांग्लादेश की घटना से अब कुछ कर गुजरने का समय आ गया है यह शब्द केवल हिंदुओं के लिए नहीं है  बांग्लादेश,पाकिस्तान व भारत में हिंदुओ पर हो रहे अत्याचार को रोकने हेतु हिंदुओ को संगठित होकर रहने व समाज में समरसता का भाव जाग्रत करने का आव्हान किया. संत समाज से श्री कमल प्रभु जी एवं सतबीर मकवाना ने भी अपनी बात को हिंदू समाज के सामने रखा।कार्यक्रम का संचालन प्रखंड मंत्री श्याम सुंदर ने किया.  कार्यक्रम में विहिप के विभाग मंत्री डॉ विकास पवार, विभाग संयोजक बजरंग दल ललित शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, अनुराधा सक्सेना व महानगर मंत्री दिनेश...

गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न क्षेत्रों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का हुआ आयोजन सांसद डॉ महेश शर्मा ने विभिन्न कार्यक्रमों में लिया भाग

Image
  नोएडा | 26 अगस्त 2024 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पावन अवसर पर माननीय सांसद एवं पूर्व मंत्री डॉ. महेश शर्मा जी ने भगवान श्रीकृष्ण मंदिर पहुंचकर उनके दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।  जन्माष्टमी के विभिन्न कार्यक्रमों में इस्कॉन मंदिर, सेक्टर 149, ग्रेटर नोएडा, श्री बांके बिहारी सेवा मंडल खुर्जा, इस्कॉन मंदिर, जीटा-1, ग्रेटर नोएडा, इस्कॉन मंदिर, सेक्टर 33, हनुमान राम मंदिर सेक्टर 34, सामुदायिक केंद्र सेक्टर 50, एवं सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 19, नोएडा में अपने क्षेत्रवासियों के साथ बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ इस पर्व को मनाया।

विश्व डिजिटल मीडिया दिवस पर संज्ञान मीडिया ने आयोजित किया वेबिनार

Image
  नई दिल्ली । विश्व डिजिटल मीडिया दिवस के अवसर पर संज्ञान मीडिया ने एक महत्वपूर्ण वेबिनार का आयोजन किया। इस वेबिनार का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में हो रहे बदलावों, चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा करना था। वेबिनार की शुरुआत में संज्ञान मीडिया के एग्जीक्यूटिव एडिटर स्पर्श सिन्हा ने डिजिटल मीडिया की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला| इसके उपरांत वेबिनार में पहुंचे अतिथि वरिष्ठ पत्रकार, लेखक व समाजसेवक प्रफुल्ल पांडेय ने डिजिटल मीडिया की अवस्था और भविष्य की संभावनाओं से सभी को उत्सर्जित किया। वहीं अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि डिजिटल मीडिया आज की दुनिया का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है। यह न केवल सूचना का आदान-प्रदान करता है, बल्कि समाज के विभिन्न पहलुओं को भी प्रभावित करता है। इस क्रम में मुख्य अतिथि आरजेएस पॉजिटिव मीडिया के फाउंडर उदय मन्ना ने पॉजिटिव सोंच के साथ देशहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया और शपथ दिलाई। वहीं वेबिनार में शामिल हुए अतिथि लेखक व सोशल एक्टिविस्ट मनोहर मनोज ने डिजिटल मीडिया के विकास के विभिन्न चरणों और मीडिया की परिस्थितियों पर चर्चा की।...

मॉडर्न स्कूल नोएडा में शानदार अलंकरण समारोह: नेतृत्व और परंपरा का उत्सव !

Image
नोएडा ! नेतृत्व, जिम्मेदारी और एकता के शानदार उत्सव में, मॉडर्न स्कूल, नोएडा ने हाल ही में अपने भव्य अलंकरण समारोह की मेजबानी की, जो भव्यता और गरिमा से भरपूर एक कार्यक्रम था। इस भव्य अवसर पर प्रतिष्ठित मुख्य अतिथि, सी.बी.एस.ई क्षेत्रीय कार्यालय की संयुक्त सचिव श्रीमती उर्मिला आर्य और विशिष्ट अतिथि, ट्राइसिटी टुडे अखबार के एसोसिएट एडिटर श्री लोकेश चौहान की उपस्थिति ने ऊर्जावान वातावरण प्रदान किया। समारोह की शुरुआत सम्मानित अतिथियों के हार्दिक स्वागत से हुई, जिन्हें आदरणीय प्राचार्य डॉ. नीरज अवस्थी ने शानदार गुलदस्ते भेंट किए। इस शानदार भाव ने एक ऐसे कार्यक्रम की शुरुआत की जो सभी उपस्थित लोगों के स्मृति पटल अंकित हो जाएगा। कार्यक्रम की सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ाते हुए, मॉडर्नाइट्स ने मंत्रमुग्ध कर देने वाले लोक नृत्य प्रदर्शन, भारत की समृद्ध विरासत का एक जीवंत प्रदर्शन के साथ केंद्र मंच पर कब्जा कर लिया। पारंपरिक पोशाक में सजे हुए सभी छात्रों ने अपने लयबद्ध नृत्य और रंगीन वेशभूषा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया | जिन्होंने देश की विविध लोक परंपराओं को श्रद्धांजलि दी। उनके मनमोहक और जोश...

इस्कॉन टेंपल नोएडा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकालेगी भव्य शोभा यात्रा ! जानिए पूरी जानकारी !

Image
  आगामी 26 अगस्त 2024 , दिन सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाया जा रहा है। इस्कॉन नोएडा इस वर्ष अपने नोएडा स्थित प्रमृख मन्दिर के साथ साथ, सैक्टर 151 एक्सप्रेस वे, ग्रेटर नोएडा,ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी तथा जेवर में भी श्रीकृष्ण जन्माष्ट्मी महा महोत्सव का आयोजन कर रहा है। इस उपलक्ष्य में इस्कॉन नोएडा में विभिन्न कार्यक्र्मों का आयोजन किया जाएगा। शोभा यात्रा (18 अगस्त, 2024) रविवार दिनांक 18 अगस्त को सांय 3:30 बजे से शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभा यात्रा साय 3:30 बजे सेक्टर 18 स्थित गुरुद्वारे से प्रारम्भ होगी तथा अट्टा मार्केट, सब माल, डी एम चौक, स्टेडियम, चौड़ा चौक तथा अड़ोब चौक होते हुए सांय 6:30 बजे इस्कॉन नोएडा मन्दिर पहुंचेगी। पूरे रास्ते में भक्तों के अलग-अलग समूह हरिनाम संकीर्तन करेंगे। श्री कृष्ण बलराम के सुन्दर सुसज्जित विग्रह शोभा यात्रा की अगुआई करेंगे।सभी को प्रसाद वितरित किया जाएगा। शोभा यात्रा के समापन पर सांय 6:30 बजे इस्कॉन नोएडा मन्दिर में सभी को डिनर प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस शोभा यात्रा में लगभग 1500 भक्तों के सम्मिलित होन...

भारतीय आम जन सेवा के पदाधिकारीयो ने बड़े ही धूमधाम से मनाया 78 वां स्वतंत्रता दिवस ! आजादी का महोत्सव !

Image
  भारतीय आम जनसेवा रजि. के पदाधिकारियों ने एच.एस पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में झंडा रोहण कर मनाया 78वाँ स्वतंत्रता दिवस! इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष व वार्ड 30 के सभासद सोनू जोशी जी ने समस्त खोड़ावासियों व संस्था के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं  इस अवसर गरिमामई उपस्थिति रही सहकार्यकरिणी अध्यक्ष दीपचंद देवतल्ला, उपाध्यक्ष बिशन पांडे, उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी, श्याम सुन्दर सिंह, हरीश जोशी , वरिष्ठ सलाहकार शशि भूषण मिश्रा, सचिव पुरन सिंह बिष्ट , सचिव विक्रम सिंह रावत , संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह बजेठा , सांस्कृतिक सचिव  गिरीश सुंदरियाल , वार्ड अध्यक्ष जसोद सिंह रावत, वार्ड उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट , प्रचार सचिव गौरव देउपा , वार्ड उपाध्यक्ष गोविंद पांडा , सदस्य कमल फुलारा , रमेश सिंह मेहता , मंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, सदस्य सुरेश जोशी , सदस्य नारायण सिंह बिष्ट, वार्ड सचिव बिरेंदर सिंह रावत, वार्ड सचिव हरिश सिंह नेगी , वार्ड मंत्री कुंदन सिंह भाकुनी, सदस्य सोहन सिंह बिष्ट, वार्ड सचिव हरिश सिंह अधिकारी, रमेश सिंह मेहता, सदस्य हरिश ...

बांग्लादेश के हालात: प्रधानमंत्री का भारत में शरण लेना

Image
बांग्लादेश के मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक हालात बांग्लादेश वर्तमान में गहरे राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है। देश में राजनीतिक अस्थिरता, आर्थिक समस्याएं, और नागरिक अशांति ने मिलकर एक गंभीर संकट की स्थिति उत्पन्न कर दी है। इसके साथ ही, सांप्रदायिक हिंसा और मानवाधिकार हनन की घटनाओं ने स्थिति को और भी विकट बना दिया है। विपक्षी दलों और सरकार के बीच तीव्र तनाव और संघर्ष ने देश को और अधिक अस्थिर बना दिया है। प्रधानमंत्री का भारत में शरण लेना इन सभी हालातों के बीच, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश को छोड़कर भारत में शरण ले ली है। यह कदम बांग्लादेश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है। प्रधानमंत्री शेख हसीना का भारत में आना एक बहुत ही संवेदनशील और अभूतपूर्व घटना है, जिससे बांग्लादेश की राजनीतिक परिस्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है। शेख हसीना का बयान शेख हसीना ने अपने बयान में कहा कि वह देश की सुरक्षा और अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाने पर मजबूर हुई हैं। उन्होंने कहा, "बांग्लादेश के हालात अब ऐसे हो गए हैं कि मैं अपने दे...

बांग्लादेश के हालात और प्रधानमंत्री का भारत में आगमन: एक विस्तृत विश्लेषण

Image
  बांग्लादेश , एक समय में दक्षिण एशिया का तेजी से उभरता हुआ राष्ट्र, आज गंभीर राजनीतिक और सामाजिक संकट से गुजर रहा है। देश में बढ़ती अस्थिरता और राजनीतिक तनाव ने प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत में शरण लेने पर मजबूर कर दिया है। इस कदम ने ना केवल बांग्लादेश बल्कि पूरे दक्षिण एशिया में हलचल मचा दी है। राजनीतिक अस्थिरता और हिंसा पिछले कुछ महीनों में बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता तेजी से बढ़ी है। विपक्षी दलों और सरकार के बीच मतभेद लगातार गहरे होते गए हैं। राजनीतिक रैलियों और विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा की घटनाएं आम हो गई हैं। कई स्थानों पर स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि सेना को तैनात करना पड़ा। आर्थिक संकट राजनीतिक संकट का असर बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है। विदेशी निवेश में भारी कमी आई है और बेरोजगारी दर बढ़ रही है। देश की मुद्रा, टका, लगातार गिर रही है और मुद्रास्फीति ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। खाद्य पदार्थों और ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। शेख हसीना का भारत में आगमन ऐसी स्थिति में, प्रधानमंत्री शेख हसीन...

खाने के शौकीनों के लिए नोएडा के सेक्टर 135 में खुल गई फूड मोहल्ला की नई शाखा !

Image
  नोएडा । खाने पीने के शौकीनों के लिए नोएडा में एक और फूड मोहल्ला बनकर तैयार है। यह फूड मोहल्ला सेक्टर 135 स्थित एसोटेक बिजनेस क्रेस्ट्रा टावर नंबर 1 में स्थित है जो आज से सभी के लिए खोल दिया गया है।  फूड मोहल्ला के ऑपरेशन मैनेजर अजय शर्मा ने बताया कि फूड मोहल्ला, गुजरात का एक लोकप्रिय फास्ट-फूड ब्रांड, जिसने आज नोएडा में अपने नए फ्रेंचाइज़ स्टोर का उद्घाटन किया है। 2017 में स्थापित फूड मोहल्ला अब भारत के 11 राज्यों में फैल चुका है। फूड मोहल्ला की संचालक श्रीमती निति जैन ने बताया कि उद्घाटन समारोह बहुत सफल रहा, जिसमें नोएडा के लोगों ने विशेष बर्गर और शानदार कॉम्बो ऑफर का आनंद लिया। फूड मोहल्ला अपने चिज़ी और प्रामाणिक भारतीय पिज़्ज़ा और प्रीमियम बर्गर के लिए प्रसिद्ध है। हमारे मेनू में पास्ता, फ्राईज़, सैंडविच, कॉफी और मॉकटेल भी शामिल हैं। स्वास्थ्य-प्रेमी ग्राहकों को हेल्दी रैप्स और सलाद भी पसंद आए। फूड मोहल्ला की गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट थी, जिसमें रोजाना ताजे पिज़्ज़ा और उनके विशेष पिज़्ज़ा सॉस का निर्माण शामिल है। फ्रेंचाइज़ मॉडल ने मजबूत समर्थन प्रदान किया है, ...

मजदूर बना रातों-रात करोड़पति खुदाई में मिला करोड़ों का हीरा !

Image
मध्यप्रदेश के पन्ना में एक उथली हीरा खदान से मजदूर राजू गोंड को करीब एक करोड़ रुपए का हीरा मिला है। राजू ने करीब दो माह पूर्व अपने वृद्ध पिता चुनुवादा के नाम पन्ना हीरा कार्यालय से महज 200 रुपए में आठ बाई आठ मीटर भूमि का पट्टा पन्ना के कृष्णा कल्याणपुर पट्टी में लीज़ पर लिया था। जिसमें खुदाई के दौरान खदान से एक बड़ा हीरा मिला है। 19.22 कैरेट के जेम क्वालिटी के इस डायमंड की कीमत करीब एक करोड़ रुपए तक आंकी जा रही है।  इस हीरे को हीरा कार्यालय पन्ना द्वारा अगली सरकारी नीलामी में बोली के लिए रखा जाएगा और उच्चतम बोली में जो राशि आएगी, उसमे से साढ़े ग्यारह प्रतिशत रॉयल्टी काट कर शेष राशि पट्टा धारक मजदूर राजू गौड़ के पिता चुनुवादा के खाते में भेज दी जाएगी। राजू गोंड ने बताया कि उनका परिवार बीते दस साल से पन्ना में खदान लीज पर लेते रहे हैं और अब वह इस हीरे से मिली राशि से बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ाएगा और कुछ खेती के लिए जमीन भी लेगा। पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि राजू गौड़ के परिवार को हीरे की जमा पर्ची प्रदान कर दी गई है। गौरतलब है कि पन्ना हीरो के लिए मशहूर है, यहां कई लोग स...