Posts

Showing posts with the label Breaking News

लक्ष्मी नारायण मंदिर नोएडा द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया !

Image
  नोएडा |श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लक्ष्मीनारायण मंदिर, सेक्टर -56, में जन्माष्टमी की अदभुत रंग बिरंगी रोशनी की सजावट के मध्य “”कृष्ण जन्म”” का कार्यक्रम बहुत घूम घाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत 15 अगस्त से बच्चों के मनमोहक नृत्य कार्यक्रम, भजन संध्या, लद्दूगोपाल का  मध्य- रात्रि में अभिषेक,व भक्तों के लिए विशेष भोजन प्रसाद, से ही आरंभ हो गई थी। 16अगस्त को कार्यक्रम 6.30 बजे से प्रारंभ हो गया था। सिक्योरिटी का प्रबंध 20 प्राइवेट गार्ड्स व स्थानीय पुलिस (जिसमें मंदिर के अंदर  महिला पुलिस द्वारा) ने बहुत मुस्तैदी से निभाया।  कल के प्रोग्राम के लिए मंदिर समिति ने सीसीटीवी (20 कैमरे से लैस) द्वारा मंदिर के कोने कोने पर निगरानी का प्रबंध किया था। सारा कार्यक्रम एक बड़े स्क्रीन पर भक्तों के लिए पूरे समय चलता रहा और भक्त आनंद लेते रहे। बर्फ़ का 11 फीट ऊँचा शिवलिंग आकर्षण का केंद्र था। मंदिर के गीता भवन में स्वचालित भगवान कृष्ण की झांकियाँ , कृष्ण- सुदामा मिलन, कृष्ण जी का अर्जुन को विराट स्वरूप के दर्शन कराना,अर्जुन को कुरुछेत्र युद्ध आरंभ होने से पहले गीता...

राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने किया छठवें ओपन जिम का लोकार्पण !

Image
CSR रिसर्च फाउंडेशन और भारत पेट्रोलियम के सहयोग से मघानन्द इंटर कॉलेज, सरायघासी, बुलंदशहर में छठवें ओपन जिम का भव्य लोकार्पण हुआ। मुख्य अतिथि  गोपाल कृष्ण अग्रवाल (प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और राजनेता) ने जिम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि  दीनदयाल अग्रवाल (चेयरमैन, CSR रिसर्च फाउंडेशन) एवं इस क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों का सानिध्य प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा:"ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। यह ओपन जिम न केवल युवाओं को एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा, बल्कि महिलाओं और बच्चों के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत होगा । उन्होंने ये भी कहा की पूरा विश्व आज भारत की ओर देख रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के लिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रहना आवश्यक है । बच्चों में जिम को लेकर बहुत उत्साह था । सभी ने ज़ोरदार नारों के साथ स्वागत किया और धन्यवाद दिया। विशिष्ट अतिथि  दीनदयाल अग्रवाल ने CSR रिसर्च फाउंडेशन और BPCL के इस संयुक्त प्रयास की सराहना करते हुए ...

हमारा शिक्षालय संस्थान के बच्चों के लिए लगाया गया नेत्र जांच शिविर |

Image
  नोएडा | सेक्टर 63 नोएडा स्थित मुफ़्त शिक्षा हमारा शिक्षालय संस्थान केंद्र पर पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए मुफ़्त आँखों की जाँच कराने हेतु शिविर लगाया गया, जिसमें लगभग 100 से 150 बच्चों की आँखों की जाँच हुई। इसमें सहभागी आईसी आईसी आई लोम्बार्ड की टीम ने हमारा शिक्षालय फ़ाउंडेशन के साथ मिलकर यह निर्णय लिया कि आजकल के बच्चे कंप्यूटर,मोबाइल एवं टीवी का इस्तेमाल बहूत ज़्यादा कर रहे हैं जिसके चलते संभावना है कि उनकी आँखों पर बुरा असर पड़ रहा है, इसके लिए अभी से सतर्क होने एवं इलाज कराने की ज़रूरत है।  सभी छात्र छात्राओं में कुछ बच्चों की आँखों का नंबर बड़ा आया है जिसके लिए जल्द से जल्द उन्हें चश्मे मुहैया भी कराए जाएंगे। इस दौरान आशीष शर्मा संस्थापक हमारा शिक्षालय ने बच्चों को फ़ोन में फ़िज़ूल की चीज़ें देखने एवं पास से टीवी कंप्यूटर न देखने की सलाह दी साथ ही बच्चों को दोस्तों के साथ शारीरिक खेल ज़्यादा खेलने की सलाह दी। जिससे बच्चे शारीरिक एवं मानसिक रूप से मज़बूत हो। इसी के साथ लोगों से अपील करी कि जितने भी हो सके जैसे भी हो सके किसी ज़रूरतमंद की मदद अवश्य करें। इस मौक़े पर...

जालंधर की बेटी ने रचा इतिहास रेचल गुप्ता बनी मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 !

Image
गुरुग्राम , 16 दिसंबर 2024: प्रतिष्ठित मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का ताज अब मिस रेचल गुप्ता के सिर पर है, जो पंजाब के जलंधर शहर से हैं और जिन्होंने देशभर में लाखों लोगों को प्रेरित किया है। रेचल ने 80 देशों के प्रतिभागियों को हराकर यह खिताब जीता और दुनिया भर की सबसे सक्षम और सुंदर महिलाओं के साथ प्रतिस्पर्धा की। इस उपलब्धि के बारे में जानकारी देने के लिए एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन लीला एम्बियंस, गुरुग्राम में किया गया, जहाँ रेचल ने अपनी अद्भुत यात्रा के बारे में बात की और इस सफलता के पीछे अपने परिवार के समर्थन को मुख्य कारण बताया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेचल ने अपनी यात्रा को एक रोलरकोस्टर की तरह बताया, जिसमें कई चुनौतियाँ और आत्मसंदेह के क्षण आए। “ऐसे कई पल थे जब मुझे लगता था कि मुझे पीछे हट जाना चाहिए, लेकिन मेरे परिवार का हौसला ही मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता था। उनका विश्वास ही मेरी सफलता का कारण है,” उन्होंने कृतज्ञता के साथ कहा। इस अवसर पर मिस ग्रैंड इंटरनेशनल के अध्यक्ष नवत इट्साराग्रीसिल, उपाध्यक्ष टेरेसा चैविसुत, मिस ग्रैंड इंडिया की राष्ट्रीय निदेशक आकांक्षा और स्टा...

लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट द्वारा गरीबों व असहाय लोगो में कंबल कपड़े व भोजन वितरण किया गया !

Image
  नोएडा | लक्ष्मी नारायण मंदिर, ए॰-2, सेक्टर-56, नोएडा  द्वारा  प्रति वर्ष की भाँति आज 15 दिसंबर 2024 - मंदिर प्रांगण में कड़ाके की ठंड से पहले, कुछ हद तक जरूरतमंद लोगों को राहत और मुस्कान प्रदान करने के लिए सेक्टर वासियों व अन्य दाताओं के समर्थन व सहयोग से, रविवार को प्रातः 11 बजे से कंबल, गर्म कपड़े , पुराने वस्त्र और भोजन के पैकेट जरूरतमंद लोगों को वितरण किए।  इस वर्ष भी मंदिर के मैनेजिंग ट्रस्टीज़, मंदिर महिला मंडल व अन्य सेक्टर के माननीय निवासियों के सहयोग से  1000 कम्बल ,गर्म वस्त्र,  ऊनी स्वेटर , जैकेट्स व भोजन के पैकेट का प्रबंध किया गया था।  इस वितरण को व्यवस्थित प्रकार से संपन्न करने के लिए ज़रूरतमंद व्यक्तियों के साथ साथ सफ़ाई ,जल, व अन्य नागरिक सुविधा व सुरक्षा प्रदान करने वाले कर्मचारियों,घरेलू काम करने वालों, मंदिर और मंदिर के दोनों स्कूल के कर्मचारियों, सेक्टर के सुरक्षा कर्मचारियों व अन्य सेक्टर 55,56,58,11,12 के कमजोर वर्ग के लोगों को पहले से  ही कूपन बाँट दिये गये थे।  लगभग 9 सदस्यों वाली टीम ने इस कार्य का संचालन मन्दिर सम...

अखिल भारत हिंदू महासभा का अधिवेशन संपन्न ! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेगा महासभा का प्रतिनिधिमंडल !

Image
हरिद्वार , 24 नवम्बर। कनखल स्थित राजपूत पंचायत धर्मशाला में आयोजित अखिल भारत हिंदू महासभा के 62वें विशेष राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने केंद्र सरकार से समान नागरिक कानून, मजबूत जनसंख्या नियंत्रण कानून सहित संतों की रक्षा, लव जेहाद पर रोक तथा गौहत्या रोकने के लिए कड़े कानून बनाने की मांग की। दो दिवसीय विशेष अधिवेशन के अंतिम दिन प्रथम सत्र में आयोजित महासभा की राष्ट्रीय महासमिति की बैठक में स्वागताध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी सहजानन्द पुरी महाराज ने मुन्ना कुमार शर्मा के महासभा का अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा करते हुए कहा कि महासभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा कुशल संगठनकर्ता, अच्छे वक्ता, परिश्रमी, विद्वान व संगठन के प्रति निष्ठावान हैं। उनके नेतृत्व में महासभा के एजेंडे को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाते हुए अधिवेशन में पारित प्रस्तावों को लागू कराने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह और राज्यों के मुख्यमंत्री से मिलेंगे। आवश्यकता हुई तो आंदोलन भी किया जाएगा। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमा...

बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय को किया गया सील ! बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे स्कूलों पर शिक्षा अधिकारी की बड़ी कार्रवाई !

Image
नोएडा |  नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले शिक्षा जैसे पवित्र पेशे को बदनाम करने वाले शिक्षा माफिया द्वारा सारे नियम कानून को ताक पर रखकर बगैर मान्यता के नर्सरी से कक्षा 12 तक संचालित हो रहे विद्यालय की शिकायत तमाम अभिभावकों ने विभागीय अधिकारियों से की जन शिकायतों के आधर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने सारी जांच की और शिकायतों को सत्य पाने पर बड़ी कार्यवाई करते हुए विद्यालय को सील कर दिया ! आपको बताते चलें कि जनपद गौतमबुद्धनगर के नोएडा स्थित सलारपुर मैट्रो पिलर 167 के पास संचालित हो रहे त्रिवेदी कान्वेन्ट के प्रबन्धक अतुल त्रिवेदी लम्बे समय से अभिभावकों से झूठ बोलकर गलत बातें कर बच्चों का एडमीशन कराता आ रहा है और लुभावने स्लोगन लिख कर विद्यालय को संचालित कर रहा था ! पर कहते हैं कि झूठ कब तक चलेगा आखिर एक न एक दिन सच्चाई सामने आती ही है ठीक वैसा ही हुआ! जब खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय संचालन सम्बन्धी मान्यता आदि मांगी गई तो विद्यालय प्रबन्धक काफी समय तक टाल मटोल करता रहा लेकिन शिक्षाधिकारी ने जब स्थली छापा मारा तो सब कोरा कागज निकला स्कूल के पास किसी भी तरह की कोई मान्यत...

डॉ. अधिवक्ता प्रियंका अरोड़ा को 'डॉ. अंबेडकर समर्पण समाज गौरव 2024' से सम्मानित किया गया

Image
डॉ. एडवोकेट प्रियंका अरोड़ा को उनके उत्कृष्ट कानूनी और सामाजिक कार्यों के लिए 'डॉ. अंबेडकर समर्पण समाज गौरव 2024' सम्मान से नवाजा गया। वे कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए कानूनी सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं और अपनी कड़ी मेहनत एवं निष्ठा से कानूनी क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। डॉ. प्रियंका अरोड़ा ने अपनी काबिलियत के दम पर कई विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं और उन्हें भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री के. जी. बालाकृष्णन से कानूनी सेवाओं के लिए प्रशंसा पुरस्कार प्राप्त हुआ है। साथ ही, वे भारत की सबसे बड़ी पत्रकार संगठन 'इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन' की राष्ट्रीय महिला विंग की अध्यक्ष भी हैं। बॉलीवुड अभिनेता एवं बिजनेस टाइकून श्री सुनील शेट्टी ने भी डॉ. अरोड़ा को सामाजिक कार्यों के लिए सराहना पुरस्कार से सम्मानित किया है। उन्होंने अपने करियर में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार और पदक जीते हैं। डॉ. अरोड़ा को विभिन्न अवसरों पर राष्ट्रीय लोक अदालत में सदस्य सहयोगी (पीठासीन अधिकारी) के रूप में नियुक्त किया गया है। वे ...

आज नोएडा में लाखों छठव्रतियों ने सेक्टर-75,यमुना, हिंडन के घाटों सहित विभिन्न सेक्टरों और गावों में निर्मित छठघाटों में अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान किया !

Image
  नोएडा ! आज कार्तिक शुक्ल षष्ठी को यमुना, हिंडन, गोल्फसिटी सेक्टर-75 स्थित छठघाट सहित नोएडा के लगभग दो सौ छठघाटों पर लाखों छठव्रतियों और भगवान सूर्य के भक्तों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान किया। दिन में छठव्रतियों ने गेहूं, घी और शक्कर का ठेकुआ, चावल, घी और शक्कर का लड्डू प्रसाद के लिए बनाया।बांस के बने सूप, डाला, दौरा,टोकरी में सभी प्रकार का प्रसाद रखा गया।प्रसाद के रूप में सेब, केला, नारंगी, अमरूद, डाभ,नाशपाती, नींबू सहित सभी प्रकार का फल,ईख, पानी में फलनेवाला सिंघाड़ा, मूली, सुथनी,अदरख, हल्दी, कच्चा नारियल, चीनी का बना साँचा, घर में बना ठेकुआ, लड्डू, कच्चा धागे का बना बद्धी, सिंदूर, अगरबत्ती आदि रखा गया।सायं काल में सूर्यास्त से पूर्व छठव्रती और उनके परिवार के सदस्य सिर पर प्रसाद सहित सूप, डाला, दौरा,टोकरी लेकर घर से निकलकर छठघाट पर पहुंचे।कई छठव्रती घर से घाटों तक कष्टी देते पहुंचे।यमुना,हिंडन सहित विभिन्न सेक्टरों व गावों में बने तालाब, कृत्रिम तालाब,तरणताल आदि छठघाट के रूप में प्रयोग में लाया गया।सूर्यास्त से पूर्व हाथ में प्रसाद रखा हुआ सूप, डाला, दौरा,टोकरी ...

नोयडा स्टेडियम में छठ पूजनोत्सव का महापर्व प्रवासी महासंघ नोयडा द्वारा धूमधाम से मनाया गया, !

Image
नोएडा ! प्रवासी महासंघ के अध्यक्ष आलोक वत्स ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रवासी महासंघ ने बहुत धूमधाम से छठ महापर्व का आयोजन किया जिसमें लगभग 30 हज़ार से अधिक परिवारों ने महासंघ द्वारा बनाये गए छठ कुंड में अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ देकर इस महाव्रत को सम्पन्न किया इसके साथ ही देश के अलग अलग हिस्से से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए,  पूजनोत्सव के मुख्य अतिथि गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा ने कार्यक्रम की भव्यता और सुचिता की प्रसंशा की एवं बताया कि मैं विगत कई वर्षों से स्वयं इस पूजन का हिस्सा रहता आया हूँ और यह पूजनोत्सव हमारे जीवन का हिस्सा बन गया है, डॉ शर्मा ने स्वयं को भी आधा पूर्वांचली बताया, कार्यक्रम में नोयडा विधायक पंकज सिंह स्वयं नहीं उपस्थित हो पाए तो उनके प्रतिनिधि के तौर पर अनिल सिंह जी उपस्थित रहे ओर विधयक जी के सन्देश को लोगों को दिया उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी छठ पूजा में हमेशा से ही भाग लेते रहे हैं और यहां नोयडा में प्रवासी महासंघ के पूजनोत्सव में उन्हें पूर्वांचल का पूरा रंग देखने को मिलता है। कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर के जि...

प्रधानमंत्री मोदी से छठ पूजा के अवसर पर पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग !

Image
नोएडा  ! अखिल भारत हिन्दू महासभा और अखिल भारतीय प्रवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कल सूर्योपासना के महान पर्व छठ पूजा के दिन सम्पूर्ण देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है।उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा है कि छठ महापर्व भगवान सूर्य की उपासना का महानतम पर्व है।इस महापर्व में छठव्रती चार दिनों तक पूजा करते हैं,जिसमें 36 घन्टे तक तो निर्जला व्रत करते हैं।कठिन पूजा-पाठ,व्रत,उपवास, साफ-सफाई,प्रसाद बनाने आदि में इतना कार्य करना पड़ता है कि छठव्रतियों के साथ परिवार के सदस्य भी अति व्यस्त होते हैं।इसलिये छठ महापर्व पर कार्तिक शुक्ल षष्ठी अर्थात 7 नवंबर को पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाये। मुन्ना शर्मा ने प्रधानमंत्री से कहा है कि बिहार, झारखंड,दिल्ली, उत्तराखंड आदि प्रदेशों में अवकाश घोषित है।इन प्रदेशों के अतिरिक्त अन्य प्रदेशों में भी बड़ी संख्या में लोग छठ पर्व मनाते हैं।इसलिए पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा शीघ्र किया जाये। मुन्ना शर्मा ने छठ पर्व के अवसर पर अवकाश घोषित करने के लिए उत...

एसाओटे समूह ने भारत में उत्पादन का विस्तार किया ! उत्तर प्रदेश स्थित नए विनिर्माण स्थल में स्थापित अल्ट्रासाउंड सिस्टम की अभिनव श्रृंखला अब पूरी तरह से 'मेड इन इंडिया' है

Image
नोएडा । मेडिकल इमेजिंग (अल्ट्रासाउंड, डेडिकेटेड मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग और स्वास्थ्य सेवा के लिए सूचना प्रौद्योगिकी) में अग्रणी इटालियन इनोवेटर इसाउटे ग्रुप ने राजधानी नई दिल्ली के पास (बी-15, सेक्टर 60 नोएडा, उत्तर प्रदेश) में एक नए विनिर्माण स्थल के साथ भारत में अपनी उपस्थिति को मजबूत किया है, जिसे उसकी सहायक कंपनी इसाउटे एशिया पैसिफिक डायग्नोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाया और प्रबंधित किया गया है। नया इसाउटे विनिर्माण स्थल 'मेड इन इंडिया' के तहत उन्नत अल्ट्रासाउंड श्रृंखला की कंप्लीट सीरीज- माई लैबTM ए, माई लैबTM ई-सीरीज और कॉम्पैक्ट पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड का उत्पादन करेगा, जिसे संबंधित स्थानीय निकायों द्वारा नियामक और गुणवत्ता आश्वासन प्रक्रियाओं के पूरा होने के तुरंत बाद विपणन किया जाएगा। ये अल्ट्रासाउंड सिस्टम इसाउटे के अनुसंधान एवं विकास प्रयासों के नवीनतम परिणाम हैं। ये ऑगमेंटेड इनसाइटTM फंक्शन को एकीकृत कर वर्कफ्लो को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाने के लिए उपयोगकर्ताओं को एक अभिनव टचस्क्रीन कंट्रोल पैनल मुहैया करते हैं। इसके साथ, वे अपने कॉम्पैक्ट फुटप्रिंट, बैटरी चालित,...

छठ महापर्व नोएडा स्टेडियम 2024 ! क्या-क्या है खास जानिए संपूर्ण जानकारी !

Image
  7 नवम्बर 2024 को नोयडा स्टेडियम में छठ पूजनोत्सव का महापर्व प्रवासी महासंघ नोयडा द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रवासी महासंघ के अध्यक्ष आलोक वत्स ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रवासी महासंघ ने बहुत धूमधाम से छठ महापर्व का आयोजन करेगा जिसमें NCR में रहने वाले सभी श्रद्धालु जो छठ मैया में आस्था रखते हैं सादर आमंत्रित हैं, यहां श्रद्धालुओं के लिए विगत वर्षों की भांति एक अस्थायी कुंड बनाया जायेगा जिसे गंगाजल से भरा जाएगा जिसमें अस्ताचल गामी एवं उगते हुए सूर्य को अर्घ देकर इस महाव्रत को सम्पन्न कर सकेंगे इसके साथ ही देश के अलग अलग हिस्से से आए कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे,  प्रवासी महासंघ के महासचिव अवधेश राय ने बताया कि कार्यक्रम में व्रतियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा एवं  छठ घाट में श्रद्धालुओं के लिए चारों तरफ सीढ़ीनुमा घाट बनाया जाएगा जिससे किसी भी श्रद्धालु को अर्घ देने में परेशानी न हो। महासंघ के वरिष्ठ सदस्य एवं पूजा संयोजक  विकास तिवारी ने बताया कि छठ घाट का आकार 60×120 फ़ीट का बनाया जा रहा है और इस में किसी प्रकार की अव्यस्था न ह...

नोएडा में छठ पूजा की तैयारी जोरों पर सेक्टर 75 में बनेगा बड़ा घाट क्या रहेगा इस बार खास!

Image
प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से छठ पूजा का आरंभ होता है।यह महापर्व चार दिनों तक चलता है।छठ पूजा का मुख्य व्रत कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को रखा जाता है।इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु,अच्छे स्वास्थ्य और भविष्य के लिए सूर्य देव और छठी मैया की पूजा-अर्चना करती हैं।इस दौरान महिलाएं 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं।यही कारण है कि इस व्रत को सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। कार्तिक शुक्ल चतुर्थी तिथि के दिन नहाय-खाय के साथ छठ पूजा का आरंभ होता है।पंचमी तिथि के दिन लोहंडा/खरना की पूजा होती है।वहीं षष्ठी तिथि को शाम के समय अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।सप्तमी तिथि के प्रातःकाल उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।पारण के पश्चात चार दिवसीय छठ पूजा महोत्सव का समापन हो जाता है। इस वर्ष कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि,7 नवंबर को है,इसलिए 7 नवंबर को ही भगवान सूर्य को संध्या अर्घ्य दी जाएगी। छठ पूजा 2024 का कैलेंडर: छठ पूजा का पहला दिन-5 नवंबर 2024- नहाय खाय (मंगलवार) छठ पूजा का दूसरा दिन-6 नवंबर 2024- खरना (बुधवार) छठ पू...

नोएडा सेक्टर 55 RWA ने किया दीपावली मेले का आयोजन ! डांडिया उत्सव में झूम कर नाचे लोग !

Image
नोएडा । आरडब्ल्यू 55 ने दीपावली मेले का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर महेश शर्मा, एवं विशेष अतिथि के रूप में फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, फ़ोनरवा महासचिव के के जैन जी,पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, डीसीपी नोएडा जोन रामबदन सिंह, बीजेपी महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, समाजसेवी राजन श्रीवास्तव, लक्ष्मी नारायण मंदिर के ट्रस्टी ओपी गोयल, श्री राम मित्र मंडल के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल उपस्थित रहे।  आरडब्ल्यू 55 के अध्यक्ष सत नारायण गोयल ने बताया कि हमने अपने सेक्टर वासियों के लिए दो दिवसीय दीपावली मेले का आयोजन किया, जिसमें झूले और स्वादिष्ट फूड स्टॉल लगाए इसी के साथ-साथ मेले में विभिन्न प्रकार के स्टाल भी थे जिसमें आयुर्वेद कॉस्मेटिक प्रोडक्ट, आयुर्वेद मेडिसन, मुरैना की मशहूर गजक, बच्चों के लिए खिलौने, महिलाओं के लिए ज्वेलरी और कपड़े आदि के स्टॉल प्रमुख रहे।  महासचिव राजेश अग्रवाल जी ने बताया की सेक्टर वासियों ने इस मेले का खूब आनंद उठाया और धवन एंटरटेनर बैंड की लाइव परफॉर्मेंस पर जमकर झूमे।  उन्होंने बताया कि इस मेले के आयोजन में कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा,...

पत्रकारिता में चमोली के प्रकाश मेहरा ने देश-विदेश में किया नाम रोशन !

Image
उत्तराखंड के संघर्षशील और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ लेखक और पत्रकार प्रकाश मेहरा ने पत्रकारिता के अपने 10 वर्षों के अनुभवों को 'WAY TO JOURNALISM' के रूप में शब्दबद्ध किया है। यह पुस्तक लगभग 150 पृष्ठों की है। पत्रकारिता से जुड़ी छोटी-छोटी और व्यवहारिक बातों को बताने का प्रयास लेखक ने इस पुस्तक के माध्यम से किया है। वर्तमान में देश विदेशों में पत्रकारिता कर रहे उन छात्रों के लिये भी है जिन्होनें अभी-अभी पत्रकारिता में कदम रखा है यह पुस्तक एक हैण्डबुक की तरह है। पत्रकारिता के लिए हाल ही में प्रकाश मेहरा की प्रकाशित पुस्तक "WAY TO JOURNALISM" ने हमारे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में (लंदन,कनाडा,अमेरिका आदि) भी एक नई सीख देने का प्रयास किया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है इस पुस्तक से पत्रकारिता को एक नई पहचान मिलने की उम्मीद है इस किताब ने सिर्फ हमारे देश का नहीं बल्कि विदेशों में भी पत्रकारिता का भी नाम रोशन किया है।  संघर्षों के बीच पत्रकारिता  पुस्तक के लेखक बताते हैं कि "मैंने जिन संघर्षों के बीच पत्रकारिता की और कर रहा हूं उससे मैंने काफी कुछ सीखा कि आज भी ...

Atrangii OTT ऐप पर जल्द ही "NCR" का प्रीमियर होगा, जो भयावह निठारी हत्याकांड पर आधारित एक रोमांचक जाँच-नाटक है

Image
  Atrangii नेटवर्क ने "NCR" के आगामी रिलीज़ की घोषणा की है, जो 2006 में देश को झकझोर देने वाले निठारी हत्याकांड पर आधारित एक रोमांचक जाँच-नाटक है। "NCR" का प्रीमियर Atrangii OTT ऐप पर होगा, जिसमें प्रमुख भूमिकाओं में प्रकाश बेलवाड़ी इंस्पेक्टर विक्रम महालिगम के रूप में, नलनीश नील जग्गी के रूप में, और एबिगेल पांडे स्वाति महालिगम के रूप में नज़र आएँगी, जो न्याय के लिए लड़ने वाली एक जुझारू पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं। यह श्रृंखला शुक्रवार, 11 अक्टूबर से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। भारतीय इतिहास के सबसे भयावह सच्चे अपराधों में से एक पर आधारित "NCR" निठारी गाँव, नोएडा में बच्चों के भयानक गायब होने और निर्मम हत्याओं पर केंद्रित है। जैसे-जैसे इंस्पेक्टर विक्रम महालिगम इन घृणित अपराधों के पीछे के रहस्यों को सुलझाते हैं, दर्शकों को एक अंधेरे और रोमांचक सफर पर ले जाया जाता है, जो जग्गी, नौकर, और उसके मालिक मिस्टर ओबेरॉय के घिनौने कृत्यों के साथ-साथ समाज में मौजूद बड़ी ताकतों के बारे में भी डरावने सवाल उठाता है। 3-4 वर्षों के गहन शोध के बाद, "NCR" के ...

श्रीराम बारात शोभायात्रा का भव्य आयोजन, नगरवासियों ने जगह-जगह किये स्वागत॥

Image
श्रीराम मित्र मण्डल नोएडा रामलीला समिति द्वारा सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला मंचन के पंचम दिन भगवान श्रीराम की बारात एवं शोभायात्रा सेक्टर 20  के हनुमान मंदिर से एस एम गुप्ता, सुधीर पोरवाल, शांतनु मित्तल,राकेश कुमार, मनोज गोयल, मुकेश गर्ग, एडवोकेट मनोज गुप्ता, बजरंगलाल गुप्ता, संदीप पोरवाल एवं प्रवीण गोयल के संयोजन में बड़े धूम धाम से निकाली गयी।  समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग, अध्यक्ष धर्मपाल गोयल एवं महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने नारियल फोड़कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।सेक्टर 20 से निकली भगवान श्रीराम की बारात सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगा कर वातावरण को राममय कर दिया। ढोल, बेंड बाजे, घोड़ों , रथों के साथ निकली राम बारात का जगह जगह फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया । भगवान श्री गणेश , ब्रहमा जी, शंकर भगवान, श्री राम, लक्ष्मण जी ,भरत ,शत्रुघ्न ,ऋषि वशिष्ठ एवं अन्य राजा अपने अपने रथों एव घोड़ों पर सवार होकर निकले। हुनमान मंदिर समिति द्वारा बारात का भव्य स्वागत किया गया। ततपश्चात सेक्टर 22-26 के गेट, डीएम चौराहा,टेलीफोन एक्सचेंज स...

सेक्टर-62 की रामलीला में लीला मंचन करने वाली मंडली श्री जानकी कला मंच के कलाकारों की तैयारी जोरों पर।

Image
नोएडा । श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में लीला मंचन का प्रस्तुतीकरण करने वाली मंडली श्री जानकी कला मंच के कलाकारों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है।मंच के सभी कलाकार मुरादाबाद में मंच के निर्देशक संजीव कुमार के निर्देशन में प्रतिदिन रिहर्सल कर रहे हैं।रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले श्री रामलीला महोत्सव के दौरान 12 अक्टूबर को विजयदशमी के अवसर पर रावण,कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा एवं इन तीन पुतलों के अलावा महँगाई,भ्रष्टाचार और आतंकवाद के पुतलों का भी दहन किया जाएगा।समिति के सलाहकार मुकेश गोयल एवं मनोज शर्मा ने बताया कि इस बार पुतले बहुत ही आकर्षक बनाये जा रहे हैं और उसकी लंबाई भी बढ़ायी जा रही है। मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता ने बताया कि इस बार मंच बड़ा बनाया जा रहा है और दर्शकों के बैठने के लिए ज्यादा सुविधाजनक बनाया जा रहा हैं। तीन मंच को जोड़कर एक बड़ा मंच बनाया जा रहा है। लोगों के बैठने की क्षमता भी बढ़ायी गई है।इस बार 5 हज़ार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।एक हज़ार सोफा और चार हज़ार कुर्सिय...

विजयदशमी में पुतला दहन के लिए पुतला निर्माण कार्य जोरों से हुआ शुरू।

Image
नोएडा । श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा सेक्टर 62 के रामलीला मैदान में रामलीला मंचन की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं।रावण,कुम्भकरण और मेघनाद के पुतलों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।७० फीट के रावण,६५ फीट के कुम्भकरण और ६० फीट के मेघनाद के पुतलों का निर्माण किया जा रहा है।१२ अक्टूबर को विजयदशमी के अवसर पर इन पुतलों का दहन किया जाएगा।श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि इस वर्ष लोनी के अनुभवी कलाकारों के द्वारा बहुत ही सजीव पुतलों का निर्माण किया जा रहा है।समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने बताया कि इस वर्ष मुरादाबाद की प्रसिद्ध मंडली श्री जानकी कला मंच के कलाकारों के द्वारा रामलीला की भव्य प्रस्तुति दी जाएगी ।समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बजरंगलाल गुप्ता ने बताया कि इस बार 5 हज़ार लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी, जिसके लिये पांच सौ सोफे और चार हजार कुर्सियों की व्यवस्था की जा रही है।लोगों के खाने-पीने के लिए फूड स्टाल रहेगा और लोगों की सुरक्षा के लिए प्राइवेट सुरक्षा गार्ड और नोएडा पुलिस की व्यवस्था रहेगी।समिति के कोषाध्यक्ष राजेंद्र...