Posts

Showing posts with the label Social Work

राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने किया छठवें ओपन जिम का लोकार्पण !

Image
CSR रिसर्च फाउंडेशन और भारत पेट्रोलियम के सहयोग से मघानन्द इंटर कॉलेज, सरायघासी, बुलंदशहर में छठवें ओपन जिम का भव्य लोकार्पण हुआ। मुख्य अतिथि  गोपाल कृष्ण अग्रवाल (प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और राजनेता) ने जिम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि  दीनदयाल अग्रवाल (चेयरमैन, CSR रिसर्च फाउंडेशन) एवं इस क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों का सानिध्य प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा:"ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। यह ओपन जिम न केवल युवाओं को एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा, बल्कि महिलाओं और बच्चों के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत होगा । उन्होंने ये भी कहा की पूरा विश्व आज भारत की ओर देख रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के लिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रहना आवश्यक है । बच्चों में जिम को लेकर बहुत उत्साह था । सभी ने ज़ोरदार नारों के साथ स्वागत किया और धन्यवाद दिया। विशिष्ट अतिथि  दीनदयाल अग्रवाल ने CSR रिसर्च फाउंडेशन और BPCL के इस संयुक्त प्रयास की सराहना करते हुए ...

हमारा शिक्षालय संस्थान के बच्चों के लिए लगाया गया नेत्र जांच शिविर |

Image
  नोएडा | सेक्टर 63 नोएडा स्थित मुफ़्त शिक्षा हमारा शिक्षालय संस्थान केंद्र पर पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए मुफ़्त आँखों की जाँच कराने हेतु शिविर लगाया गया, जिसमें लगभग 100 से 150 बच्चों की आँखों की जाँच हुई। इसमें सहभागी आईसी आईसी आई लोम्बार्ड की टीम ने हमारा शिक्षालय फ़ाउंडेशन के साथ मिलकर यह निर्णय लिया कि आजकल के बच्चे कंप्यूटर,मोबाइल एवं टीवी का इस्तेमाल बहूत ज़्यादा कर रहे हैं जिसके चलते संभावना है कि उनकी आँखों पर बुरा असर पड़ रहा है, इसके लिए अभी से सतर्क होने एवं इलाज कराने की ज़रूरत है।  सभी छात्र छात्राओं में कुछ बच्चों की आँखों का नंबर बड़ा आया है जिसके लिए जल्द से जल्द उन्हें चश्मे मुहैया भी कराए जाएंगे। इस दौरान आशीष शर्मा संस्थापक हमारा शिक्षालय ने बच्चों को फ़ोन में फ़िज़ूल की चीज़ें देखने एवं पास से टीवी कंप्यूटर न देखने की सलाह दी साथ ही बच्चों को दोस्तों के साथ शारीरिक खेल ज़्यादा खेलने की सलाह दी। जिससे बच्चे शारीरिक एवं मानसिक रूप से मज़बूत हो। इसी के साथ लोगों से अपील करी कि जितने भी हो सके जैसे भी हो सके किसी ज़रूरतमंद की मदद अवश्य करें। इस मौक़े पर...

लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट द्वारा गरीबों व असहाय लोगो में कंबल कपड़े व भोजन वितरण किया गया !

Image
  नोएडा | लक्ष्मी नारायण मंदिर, ए॰-2, सेक्टर-56, नोएडा  द्वारा  प्रति वर्ष की भाँति आज 15 दिसंबर 2024 - मंदिर प्रांगण में कड़ाके की ठंड से पहले, कुछ हद तक जरूरतमंद लोगों को राहत और मुस्कान प्रदान करने के लिए सेक्टर वासियों व अन्य दाताओं के समर्थन व सहयोग से, रविवार को प्रातः 11 बजे से कंबल, गर्म कपड़े , पुराने वस्त्र और भोजन के पैकेट जरूरतमंद लोगों को वितरण किए।  इस वर्ष भी मंदिर के मैनेजिंग ट्रस्टीज़, मंदिर महिला मंडल व अन्य सेक्टर के माननीय निवासियों के सहयोग से  1000 कम्बल ,गर्म वस्त्र,  ऊनी स्वेटर , जैकेट्स व भोजन के पैकेट का प्रबंध किया गया था।  इस वितरण को व्यवस्थित प्रकार से संपन्न करने के लिए ज़रूरतमंद व्यक्तियों के साथ साथ सफ़ाई ,जल, व अन्य नागरिक सुविधा व सुरक्षा प्रदान करने वाले कर्मचारियों,घरेलू काम करने वालों, मंदिर और मंदिर के दोनों स्कूल के कर्मचारियों, सेक्टर के सुरक्षा कर्मचारियों व अन्य सेक्टर 55,56,58,11,12 के कमजोर वर्ग के लोगों को पहले से  ही कूपन बाँट दिये गये थे।  लगभग 9 सदस्यों वाली टीम ने इस कार्य का संचालन मन्दिर सम...

डॉ. अधिवक्ता प्रियंका अरोड़ा को 'डॉ. अंबेडकर समर्पण समाज गौरव 2024' से सम्मानित किया गया

Image
डॉ. एडवोकेट प्रियंका अरोड़ा को उनके उत्कृष्ट कानूनी और सामाजिक कार्यों के लिए 'डॉ. अंबेडकर समर्पण समाज गौरव 2024' सम्मान से नवाजा गया। वे कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए कानूनी सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं और अपनी कड़ी मेहनत एवं निष्ठा से कानूनी क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। डॉ. प्रियंका अरोड़ा ने अपनी काबिलियत के दम पर कई विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं और उन्हें भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री के. जी. बालाकृष्णन से कानूनी सेवाओं के लिए प्रशंसा पुरस्कार प्राप्त हुआ है। साथ ही, वे भारत की सबसे बड़ी पत्रकार संगठन 'इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन' की राष्ट्रीय महिला विंग की अध्यक्ष भी हैं। बॉलीवुड अभिनेता एवं बिजनेस टाइकून श्री सुनील शेट्टी ने भी डॉ. अरोड़ा को सामाजिक कार्यों के लिए सराहना पुरस्कार से सम्मानित किया है। उन्होंने अपने करियर में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार और पदक जीते हैं। डॉ. अरोड़ा को विभिन्न अवसरों पर राष्ट्रीय लोक अदालत में सदस्य सहयोगी (पीठासीन अधिकारी) के रूप में नियुक्त किया गया है। वे ...

सेक्टर-62 की रामलीला में लीला मंचन करने वाली मंडली श्री जानकी कला मंच के कलाकारों की तैयारी जोरों पर।

Image
नोएडा । श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में लीला मंचन का प्रस्तुतीकरण करने वाली मंडली श्री जानकी कला मंच के कलाकारों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है।मंच के सभी कलाकार मुरादाबाद में मंच के निर्देशक संजीव कुमार के निर्देशन में प्रतिदिन रिहर्सल कर रहे हैं।रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले श्री रामलीला महोत्सव के दौरान 12 अक्टूबर को विजयदशमी के अवसर पर रावण,कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा एवं इन तीन पुतलों के अलावा महँगाई,भ्रष्टाचार और आतंकवाद के पुतलों का भी दहन किया जाएगा।समिति के सलाहकार मुकेश गोयल एवं मनोज शर्मा ने बताया कि इस बार पुतले बहुत ही आकर्षक बनाये जा रहे हैं और उसकी लंबाई भी बढ़ायी जा रही है। मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता ने बताया कि इस बार मंच बड़ा बनाया जा रहा है और दर्शकों के बैठने के लिए ज्यादा सुविधाजनक बनाया जा रहा हैं। तीन मंच को जोड़कर एक बड़ा मंच बनाया जा रहा है। लोगों के बैठने की क्षमता भी बढ़ायी गई है।इस बार 5 हज़ार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।एक हज़ार सोफा और चार हज़ार कुर्सिय...

हमारा शिक्षालय संस्था को गणेशोत्सव 2024 में किया गया सम्मानित !

Image
दिल्ली | आज 17 सितंबर 2024 युवा शक्ति सेवा शिक्षा ट्रस्ट द्वारा 8-वें विशाल गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें हमारा शिक्षालय संस्था के छात्र छात्राओं ने दो विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।  शिक्षालय के सुपरस्टार्स ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करके सभी दिल्लीवासियों का दिल जीत लिया। बच्चों ने अपने हाथों से गणपति बप्पा को भोग लगाने के लिए मौदक तैयार किए  एवं गणेश महोत्सव के थीम अनुसार पर्यावरण बचाओ पर एक नाट्य भी किया जिसमें उन्हें स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया एवं साथ ही हमारा शिक्षालय संस्था के अध्यक्ष आशीष शर्मा जी को भी सम्मानित किया गया।  नोएडा में निःशुल्क शिक्षा केंद्र चलाने के साथ साथ यह संस्था अन्य कई सामाजिक गतिविधियों में भाग लेती है।

भारत के युवाओं और महिलाओं को बना रही सशक्तः केओ ग्रीन एनर्जी की नई पहल

Image
नई दिल्ली , 25 जुलाई, 2024: केओ ग्रीन एनर्जी ने उत्तरांचल क्लब ट्रस्ट के साथ साझेदारी में अपनी नई पहल की घोषणा की है, जिसका उददेश्य भारत के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाना है। महिलाओं को रोज़गार के स्थायी अवसर प्रदान करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर आर्थिक विकास एवं सामाजिक प्रगति को सुनिश्चित करने के लिए इस महत्वाकांक्षी परियोजना को डिजाइन किया गया है। बेरोजगारी की समस्या एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए केओ एनर्जी की पहल इन पहलुओं पर ध्यान केन्द्रित करेगीः नौकरियों का सृजनः महिलाओं के लिए 1 लाख से अधिक स्टार्ट-अप्स उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसमें उन्हें ई-रिक्शॉ, फूड-कार्ट, लोडर रिक्शा, डिलीवरी सर्विसेज़ एवं मोबाइल ई-शॉप्स चलाने का मौका मिलेगा। व्यापक प्रशिक्षणः कारोबार प्रबन्धन, सरकारी योजनाओं पर प्रशिक्षण दिया जाएगा,एमएसएमई को बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों से ऋण पाने के लिए जरूरी जानकारी दी जाएगी। शिक्षा में सहयोगः डीयूसीए इंडिया एवं उत्तरांचल क्लब ट्स्ट के साथ साझेदारी में ग्रामीण स्कूलों के बच्चों को निशुल्क उच्च शिक्षा दी जाएगी, ...

गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में नदियों के साफ सफाई और संरक्षण अभियान चलाया गया

Image
नोएडा | गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता  गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने VOLUNTEER 137 और YSS FOUNDATION के द्वारा चलाई जा रही "नदियों के साफ सफाई और  सरंक्षण अभियान" में  बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। नोएडा सेक्टर 63 में स्थित हरनंदी नदी(हिंडन नदी) को बचाने के लिए और सफाई के लिए अग्रवाल जी ने लोगों को जागरूक किया और उन्होंने यह भी बताया कि जितनी भी प्राचीन सभ्यताएं विकसित हुई हैं सभी नदियों के किनारे से ही विकसित हुई हैं | VOLUNTEER 137 के अध्यक्ष अभीष्ट गुप्ता ने कहा कि जब तक हर एक व्यक्ति पर्यावरण और जल संरक्षण की महत्ता को पूरी तत्परता और गंभीरता से नहीं लेंगे तब तक नदियों को और पर्यावरण को अच्छी तरह से नहीं स्वच्छ किया जा सकता । YSS FOUNDATION के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने नदियों में प्लास्टिक प्रदूषण रोकने के लिए प्लास्टिक से बने चीजों का दैनिक जीवन में उपयोग न करने की सलाह दी। इस मौके पर वॉलिंटियर 137 की टीम,   YSS फाऊंडेशन की टीम, नोएडा प्राधिकरण की टीम और स्थानीय क्षेत्रवासी  लोग मौजूद रहे।

भारत में आयोजित होने वाले फिजिकली डिसेबल्ड क्रिकेट विश्व कप में 8 देशों की टीमें लेंगी भाग

Image
नई दिल्ली। भारत में क्रिकेट का संचालन करने वाली संस्था भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह की अगुवाई में BCCI की सपोर्ट बॉडी डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट कौंसिल ऑफ इंडिया (डीसीसीआई) क्रिकेट के खेल में दिव्यांगों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। डीसीसीआई के चेयरमैन (कॉर्पोरेट अफेयर्स एंड कम्युनिकेशन) राजेश भारद्वाज ने नई दिल्ली स्थित श्रम शक्ति भवन में केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की और उन्हें डीसीसीआई और उसके द्वारा दिव्यांगों के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने खेल मंत्री को निकट भविष्य में आयोजित होने वाले फिजिकली डिसेबल्ड क्रिकेट टूर्नामेंटों की भी जानकारी दी। राजेश भारद्वाज ने बताया कि खेल मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ हुई मुलाकात बेहद सफल रही और ये मुलाकात देश और दुनिया के दिव्यांग खिलाडियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस दौरान खेल मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिव्यांगों के प्रति मिशन में पूर्ण सहयोग करने की बात कही।

तेज़ाब पीड़िताओ द्वारा चलायें जा रहा शिरोज़ कैफ़े में चाय पर चर्चा करते हुए सामाजिक चिंतन सभा का आयोजन किया

Image
नोएडा | आज 19 जुलाई को समाजवादी पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 21 मे तेज़ाब पीड़िताओ द्वारा चलायें जा रहा शिरोज़ कैफ़े में चाय पर चर्चा करते हुए सामाजिक चिंतन सभा का आयोजन किया | सभा का आयोजन अतुल यादव (पूर्व नोएडा महानगर अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा )ने किया व सभा की अध्यक्षता दीपक विग (पूर्व नोएडा महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी ) ने कि । सभा का संचालन कुवर बिलाल बरनी (पूर्व मीडिया प्रभारी नोएडा महानगर अध्यक्ष )ने किया । सभा का संबोधन करते हुए दीपक विग ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से कहा, 2027 की तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए टिकट चाहे गुर्जर, यादव, मुस्लिम, बनिया, ब्राह्मण किसी को भी मिले । सेक्टर में ,ग्रुप हाउसिंग में ,झुग्गियों में ,गाँव में ,कच्ची कोलोनीयो में ,सभी कार्यकर्ता को जी जान से काम करके सबको जोड़ना है ।  सभा को संबोधित करते हुए अतुल यादव ने कहाँ नोएडा कि सभी जाती सभी धर्म के लोगो को पार्टी से जोड़ना है । और 2027 में इस सीट पर पार्टी को विजय दिलवानी हैं ।  सभा को विपिन अग्रवाल , बिलाल बरनी , राजेश अम्बावत , शशि यादव ने भी संबोधित कि...

दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज उठाओ अपनी जलती बेटियों को बचाओ दहेज मुक्त फाउंडेशन ने चलाई एक पहल !

Image
  दहेज मुक्त फाउंडेशन संस्था द्वारा आज जनपद गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र के वंदना विहार में दहेज मुक्त फाउंडेशन द्वारा सामाजिक परिवर्तन से सामाजिक न्याय सदस्यता अभियान एवंम जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया| कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष शुलोक झा ने की कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सपना बंसल रहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ सपना बंसल ने कहा कि देश में प्रति वर्ष हजारों महिलाएं दहेज के कारण अपनी जान गवां देती है| जिसकी जिम्मेदार समाज के लोगों की मानसिकता भी है अगर किसी ने बेटी को जन्म दिया है तो उसने कोई अनर्थ नहीं किया |  समाज के लोगों को यह बातें समझनी होगी और आने वाले समय में समाज को दहेज मुक्त बनाना होगा क्योंकि आज के समय में बेटियां बेटों से कम नहीं है महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों की बराबरी करती आ रही है| दहेज मुक्त फाउंडेशन अपनी इस पहल को जन जन तक पहुचाने का काम करेगा और समाज में हो रहे महिला उत्पीड़न के लिए भी कानून की सहायता लेते हुए उस समस्या1 का निदान करेंगे|  जिससे देश में होने वाली भ्रू...

कारगिल दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर लगाया गया ब्लड डोनेशन कैंप

Image
  नोएडा। कारगिल विजय दिवस के 25 वर्ष पूरे होने पर सेक्टर55 आरडब्ल्यूए द्वारा मां तारा फाउंडेशन के सहयोग से इंडियन आर्मी के लिए एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें शाहिद लेफ्टिनेंट विजयंत थापर के माता पिता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सत नारायण गोयल ने बताया कि यह पहला मौका है कि नोएडा में किसी ब्लड डोनेशन कैंप में 100% सफलता मिली है आज हमने 130 ब्लड यूनिट एकत्रित की है और इंडियन आर्मी टीम की तरफ से आए कैंप के इंचार्ज जगदीश चंद्र को सौंपी है। आरडब्ल्यूए सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि यह हमारे अध्यक्ष के प्रयासों और सेक्टर वासियों के बढ़-चढ के हिस्सा लेने से संभव हो सका है कि कहम इस ब्लड डोनेशन  कैंप को सफल बना सके। बजरंग लाल गुप्ता ने बताया कि आज बड़ा सुखद अनुभव रहा है कि इस ब्लड डोनेशन कैंप में सभी सेक्टर वासियों ने भारतीय सेना के लिए  बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्य में टाटा स्टील से गजेंद्र चौधरी, डा. समरजीत चौधरी व आरडब्ल्यूए कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा, संयुक्त सचिव नीरज शर्मा, उपप्रधान श्रीम...

पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री ने विश्व चॉकलेट दिवस पर गरीब बच्चों को चॉकलेट बांटी

Image
विपिन अग्निहोत्री लगातार समय-समय पर जनहित व सामाजहित के कार्य भी करते रहते हैं | पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री ने विश्व चॉकलेट दिवस पर लखनऊ में समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को चॉकलेट बांटी। समाज के निचले तबके के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए विपिन अग्निहोत्री द्वारा की गई यह एक और पहल थी। विपिन अग्निहोत्री सभी के लिए एक समान और न्यायपूर्ण दुनिया बनाने का प्रयास करते हैं। वे समाज के वंचित और वंचित तबकों के जीवन में आशा और खुशी की चिंगारी जलाने के लिए ऐसी अन्य पहलों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। "लोगों द्वारा किया गया छोटा-मोटा योगदान और प्रयास इन बच्चों के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है। मैं इन मासूम बच्चों के जीवन में खुशियाँ फैलाने के लिए ऐसी अन्य पहलों की प्रतीक्षा कर रहा हूँ," विपिन अग्निहोत्री ने कहा।

राहुल गांधी के हिंदुओं पर विवादास्पद बयान से मचा बवाल

Image
नई  दिल्ली, 4 जुलाई 2024 - कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हिंदुओं पर दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर देशभर में हंगामा मच गया है। राहुल गांधी ने हाल ही में एक जनसभा में हिंदुओं के बारे में कुछ आपत्तिजनक बातें कहीं, जिसके बाद भाजपा और अन्य हिंदू संगठनों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल की वार्षिक आमसभा संपन्न, आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

Image
नोएडा। अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल की वार्षिक आम सभा राधा कृष्ण गर्ग की अध्यक्षता में हुई, सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने संस्था का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जिसको सभी ने सर्वसम्मती से पास किया। महासचिव राजकुमार अग्रवाल ने संस्था की रिपोर्ट प्रस्तुत की और वर्ष 2023 - 2024 में हुए कार्यक्रमों को विस्तार से बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा कृष्ण गर्ग ने आगामी वर्ष 2024- 25 में होने वाले कार्यक्रमों के लिए विस्तार से बताते हुए कहा कि संस्था मुख्य रूप से प्रति वर्ष वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के लिए आम सभा, पारिवारिक मंगल मिलन समारोह, अग्रसेन जयंती, बच्चों की प्रतियोगिता एवं धार्मिक कार्यों के रूप में 09 दिवसीय कथा, दुर्गा सप्तशती का पाठ एवं महाशिवरात्रि पर्व तथा राष्ट्रीय पर्व के रूप में 15 अगस्त को स्वतन्त्रता दिवस एवं 26 जनवरी का गणतंत्र दिवस मनाने का कार्य करती है।  संगठन महामंत्री सुधीर पोरवाल ने बताया कि संस्था के पदाधिकारियों के 01 वर्ष के कार्यों को देखते हुए कुछ पदाधिकारी के पद बदले ...
Image
पेयोमेटिक्स ने 'आगाज' म्यूज़िकनेक्ट  में की 'एंपावर्ड वूमेन फाउंडेशन' की शुरुआत ग्रेटर नोएडा। प्रमुख फिनटेक इनोवेटर, पेयोमेटिक्स ने क्राउन प्लाजा ग्रेटर नोएडा में बहुप्रतीक्षित 'आगाज' म्यूज़िकनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम ने सभी अपेक्षाओं को पार करते हुए 500 से अधिक विशिष्ट अतिथियों, उद्योग जगत, राजनेताओं और पेशेवरों को आकर्षित किया| 'आगाज' म्यूज़िकनेक्ट ने व्यापार नेटवर्किंग को मनोरंजन के साथ जोड़ते हुए प्रसिद्ध कलाकार अभिजीत सावंत के विशेष प्रदर्शन को प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम ने एडटेक, फिनटेक, ट्रैवल और ई-कॉमर्स सहित विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों के लिए एक गतिशील मंच प्रदान किया, जहाँ वे एक साथ आकर सहयोग कर सके। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों में आर.जे. नितिन खुराफाती, इंडिया ब्लॉकचेन एलायंस के संस्थापक राज कपूर, उदयन केयर की संस्थापक डॉ. किरण मोदी और प्रील्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक सुशील चंद गुप्ता शामिल रहे, इसी के साथ Yatra.com, IAM Travel Agent.com, येस बैंक, आरबीएल बैंक, आईबीए- इंडिया ब्लॉकचेन एलायंस और जुआरी इ...