Posts

Showing posts with the label Viral News

Atrangii OTT ऐप पर जल्द ही "NCR" का प्रीमियर होगा, जो भयावह निठारी हत्याकांड पर आधारित एक रोमांचक जाँच-नाटक है

Image
  Atrangii नेटवर्क ने "NCR" के आगामी रिलीज़ की घोषणा की है, जो 2006 में देश को झकझोर देने वाले निठारी हत्याकांड पर आधारित एक रोमांचक जाँच-नाटक है। "NCR" का प्रीमियर Atrangii OTT ऐप पर होगा, जिसमें प्रमुख भूमिकाओं में प्रकाश बेलवाड़ी इंस्पेक्टर विक्रम महालिगम के रूप में, नलनीश नील जग्गी के रूप में, और एबिगेल पांडे स्वाति महालिगम के रूप में नज़र आएँगी, जो न्याय के लिए लड़ने वाली एक जुझारू पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं। यह श्रृंखला शुक्रवार, 11 अक्टूबर से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। भारतीय इतिहास के सबसे भयावह सच्चे अपराधों में से एक पर आधारित "NCR" निठारी गाँव, नोएडा में बच्चों के भयानक गायब होने और निर्मम हत्याओं पर केंद्रित है। जैसे-जैसे इंस्पेक्टर विक्रम महालिगम इन घृणित अपराधों के पीछे के रहस्यों को सुलझाते हैं, दर्शकों को एक अंधेरे और रोमांचक सफर पर ले जाया जाता है, जो जग्गी, नौकर, और उसके मालिक मिस्टर ओबेरॉय के घिनौने कृत्यों के साथ-साथ समाज में मौजूद बड़ी ताकतों के बारे में भी डरावने सवाल उठाता है। 3-4 वर्षों के गहन शोध के बाद, "NCR" के ...

BNI नोएडा व्यापार विकास और कनेक्शन को बढ़ावा देने के सफल 10 साल !

Image
  नोएडा , 22 अगस्त, 2024 बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल (BNI), दूनिया का सबसे बड़ा और सबसे सफल बिजनेस नेटवर्किंग संगठन, अपने नोएडा क्षेत्र के 10 साल के मील के पत्थर की घोषणा करते हए गर्व महसुस कर रहा है। 70+ देशों में फैले विश्व स्तर पर 325,000 से अधिक सदस्यों के साथ,बीएनआई रेफरल के माध्यम से अपने सदस्यों के लिए अरबों डॉलर का राजस्व उत्पन्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।भारत में बीएनआई की 1250+ अध्यायों में 60,000 से अधिक सदस्यों के साथ 130 शहरों में भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान देने वाली महत्वपूर्ण उपस्थिति है। बीएनआई नोएडा देश के अग्रणी क्षेत्रों में से एक अपने सदस्यों के लिए व्यावसायिक कनेक्शन और विकास को बढ़ावा देने में सबसे आगे रहा है। 625 से अधिक सदस्यों के साथ, बीएनआई नोएडा ने कई व्यावसायिक अवसरों की सुविधा प्रदान की है, जिसके परिणाम स्वरूप इसके सदस्यों के लिए पर्याप्त राजस्व वृद्धि हुई है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए, बीएनआई नोएडा 24 अगस्त, 2024 को एक्सपोइन, ग्रेटर नोएडा में एक भव्य उत्सव की मेजबानी कर रहा है। यह आयोजन नोएडा क्षेत्र, अन्य क्षेत...

बांग्लादेश के हालात: प्रधानमंत्री का भारत में शरण लेना

Image
बांग्लादेश के मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक हालात बांग्लादेश वर्तमान में गहरे राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है। देश में राजनीतिक अस्थिरता, आर्थिक समस्याएं, और नागरिक अशांति ने मिलकर एक गंभीर संकट की स्थिति उत्पन्न कर दी है। इसके साथ ही, सांप्रदायिक हिंसा और मानवाधिकार हनन की घटनाओं ने स्थिति को और भी विकट बना दिया है। विपक्षी दलों और सरकार के बीच तीव्र तनाव और संघर्ष ने देश को और अधिक अस्थिर बना दिया है। प्रधानमंत्री का भारत में शरण लेना इन सभी हालातों के बीच, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश को छोड़कर भारत में शरण ले ली है। यह कदम बांग्लादेश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है। प्रधानमंत्री शेख हसीना का भारत में आना एक बहुत ही संवेदनशील और अभूतपूर्व घटना है, जिससे बांग्लादेश की राजनीतिक परिस्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है। शेख हसीना का बयान शेख हसीना ने अपने बयान में कहा कि वह देश की सुरक्षा और अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाने पर मजबूर हुई हैं। उन्होंने कहा, "बांग्लादेश के हालात अब ऐसे हो गए हैं कि मैं अपने दे...

बांग्लादेश के हालात और प्रधानमंत्री का भारत में आगमन: एक विस्तृत विश्लेषण

Image
  बांग्लादेश , एक समय में दक्षिण एशिया का तेजी से उभरता हुआ राष्ट्र, आज गंभीर राजनीतिक और सामाजिक संकट से गुजर रहा है। देश में बढ़ती अस्थिरता और राजनीतिक तनाव ने प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत में शरण लेने पर मजबूर कर दिया है। इस कदम ने ना केवल बांग्लादेश बल्कि पूरे दक्षिण एशिया में हलचल मचा दी है। राजनीतिक अस्थिरता और हिंसा पिछले कुछ महीनों में बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता तेजी से बढ़ी है। विपक्षी दलों और सरकार के बीच मतभेद लगातार गहरे होते गए हैं। राजनीतिक रैलियों और विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा की घटनाएं आम हो गई हैं। कई स्थानों पर स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि सेना को तैनात करना पड़ा। आर्थिक संकट राजनीतिक संकट का असर बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है। विदेशी निवेश में भारी कमी आई है और बेरोजगारी दर बढ़ रही है। देश की मुद्रा, टका, लगातार गिर रही है और मुद्रास्फीति ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। खाद्य पदार्थों और ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। शेख हसीना का भारत में आगमन ऐसी स्थिति में, प्रधानमंत्री शेख हसीन...

राहुल गांधी के हिंदुओं पर विवादास्पद बयान से मचा बवाल

Image
नई  दिल्ली, 4 जुलाई 2024 - कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हिंदुओं पर दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर देशभर में हंगामा मच गया है। राहुल गांधी ने हाल ही में एक जनसभा में हिंदुओं के बारे में कुछ आपत्तिजनक बातें कहीं, जिसके बाद भाजपा और अन्य हिंदू संगठनों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
Image
पेयोमेटिक्स ने 'आगाज' म्यूज़िकनेक्ट  में की 'एंपावर्ड वूमेन फाउंडेशन' की शुरुआत ग्रेटर नोएडा। प्रमुख फिनटेक इनोवेटर, पेयोमेटिक्स ने क्राउन प्लाजा ग्रेटर नोएडा में बहुप्रतीक्षित 'आगाज' म्यूज़िकनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम ने सभी अपेक्षाओं को पार करते हुए 500 से अधिक विशिष्ट अतिथियों, उद्योग जगत, राजनेताओं और पेशेवरों को आकर्षित किया| 'आगाज' म्यूज़िकनेक्ट ने व्यापार नेटवर्किंग को मनोरंजन के साथ जोड़ते हुए प्रसिद्ध कलाकार अभिजीत सावंत के विशेष प्रदर्शन को प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम ने एडटेक, फिनटेक, ट्रैवल और ई-कॉमर्स सहित विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों के लिए एक गतिशील मंच प्रदान किया, जहाँ वे एक साथ आकर सहयोग कर सके। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों में आर.जे. नितिन खुराफाती, इंडिया ब्लॉकचेन एलायंस के संस्थापक राज कपूर, उदयन केयर की संस्थापक डॉ. किरण मोदी और प्रील्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक सुशील चंद गुप्ता शामिल रहे, इसी के साथ Yatra.com, IAM Travel Agent.com, येस बैंक, आरबीएल बैंक, आईबीए- इंडिया ब्लॉकचेन एलायंस और जुआरी इ...

भीषण गर्मी में ठंडा मीठा शरबत पिलाकर राहगिरो को गर्मी से दिलाई राहत

Image
  पंजाबी विकास मंच ने श्रद्धापूर्वक मनाई निर्जला एकादशी और गुरू अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस नोएडा | हिंदू धर्म में 24 एकादशियों का बहुत महत्व है। ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी कहते हैं। इसकी कथा में हिंदू धर्म की बहुत बड़ी विशेषता है कि वह सबको धारण ही नहीं करता है, सबके योग्य नियमों की लचीली व्यवस्था भी करता है। महर्षि वेदव्यास ने पाडंवों को एकादशी व्रत का संकल्प कराया तो भीम ने कहा,’’पितामह इसमें  प्रति पक्ष एक दिन के उपवास की बात कही है पर मैं तो एक समय भी भोजन के बगैर नहीं रह सकता। मेरे पेट में ’वृक’ नाम की जो अग्नि है उसे शांत रखने के लिए मुझे कई लोगों के बराबर और कई बार भोजन करना पड़ता है। क्या अपनी उस भूख के कारण मैं एकादशी जैसे पुण्य व्रत से वंचित रह जाऊंगा?’’ यह सुनते ही महर्षि ने भीम का मनोबल बढ़ाते हुए कहा,’’आप ज्येष्ठ मास की निर्जला नाम की एकादशी का व्रत करो। तुम्हें वर्ष भर की एकादशियों का फल मिलेगा।’’ इस एकादशी पर ठंडे र्शबत की जगह जगह छबीलें लगाई जातीं हैं। जिसे पीकर भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत मिलती है। स्वयं निर्जल रह कर जरुरतमंद य...

फोन में दिख रहे हैं यह साइन तो कभी भी ब्लास्ट हो सकता है आपका फोन

Image
आज हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताएंगे जिससे आप यह जान सकते हैं कि आपकी फोन की बैटरी कभी भी ब्लास्ट हो सकती है और अगर यह जानकारी आपके पास रहे तो आप सतर्क होकर अपनी जान बचा सकते हैं | गर्मी के मौसम में कई बार फोन और लैपटॉप की बैटरी में ब्लास्ट होते देखा गया है हालांकि ऐसे मामले बहुत कम होते हैं लेकिन ऐसा होता है इस बात से हम इंकार नहीं कर सकते हैं| अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखें तो फोन की बैटरी में ब्लास्ट होने का संकेत आपको पहले ही मिल जाएंगा फिर बात करें तो चार्जेबल बैटरी का इस्तेमाल तमाम गैजेट्स में हो रहा है हाथ में बंधी वॉच से लेकर जेब में पड़े फोन तक मे रिचार्जेबल बैटरी लगी है | ओवर हिट हो रहा है फोन  अगर आपका फोन काफी ज्यादा गर्म हो रहा है तो यह एक वार्निंग साइन है इसकी वजह से बैटरी में धमाका हो सकता है|   फोन से आ रही है बदबू अगर आपके डिवाइस से केमिकल या फिर कुछ जलने जैसी बदबू आ रही है तो ये बैटरी के खराब होने का संकेत है तुरंत ही आपको इसे रिपेयर करवाना चाहिए| बैटरी का फूलना  कई बार आपने देखा होगा कि फोन की बैटरी फूल जाती है इसकी वजह से डिस्प्ले भी बाहर की ओर आ जाता है ऐ...

दिव्यांगों को मिलेंगे नए हाथ पैर रोटरी क्लब ऑफ नोएडा की ओर से दिव्यांगों को निःशुल्क लगाया जाएगा कृत्रिम पैर और हाथ।

Image
 नोएडा सेक्टर 31 स्थित IMA भवन में 15 जून से 17 जून तक दिव्यांगों के लिए निःशुल्क कृत्रिम पैर और हाथ लगाने का शिविर लगाया जाएगा  जिसकी जानकारी रोटेरियन आशुतोष सिंघल ने क्लब की बैठक एवम् प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया की रोटरी क्लब ऑफ नोएडा के द्वारा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट, स्पार्क मिंडा फाउंडेशन और क्रिएटिव होप इन द वर्ड के संयुक्त तत्वावधान में प्रोजेक्ट उड़ान (पैर जमीन पर हौसले बुलंदियों पर) के तहत दिव्यांगों को कृत्रिम पैरों एवं हाथों के निःशुल्क लगाने का शिविर लगाया जाएगा। रोटेरियन डॉ मोहिता शर्मा ने बताया की शिविर में दिव्यांगों के पैरों में ऑर्टिफिशियल लिंब फिटमेंट लगाया जाएगा और साथ ही उन्हें कैलिपर, फिटमेंट वॉकर, एल्बो क्रच, ट्राई साइकिल और व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जाएगी।जरूरतमंदों के कृत्रिम हाथ लगाए गए।   शिविर में उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, राजस्थान से भी लोगों ने पंजीकरण कराया है। अबतक एक हजार से अधिक लोगो ने अपना पंजीकरण करा चुके हैं। संस्थाओं ने 150 लोगों को हाथ और 350 लो...

बेटियों के सम्मान में "राष्ट्र की धरोहर बेटियां" कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Image
अखिल भारतीय प्राइवेट चिकित्सक फाउंडेशन के बैनर तले दिन मंगलवार 11 जून 2024 को सेक्टर 6 इंदिरा गांधी कला केंद्र ऑडिटोरियम मे देश की बेटियों के सम्मान में एक भव्य समारोह ""राष्ट्र धरोहर बेटियां"" का आयोजन किया गया माननीय रूपचंद नागर जी (पर्यावरण पुरुष) की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।    राष्ट्र धरोहर बेटियां महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री वेदपाल चपराणा जी (कमांडेंट– गौतम बुद्ध नगर) उपस्थित रहे। मंच का संचालन श्री अंकित भडाना जी ने किया। वहीं सम्मेलन में सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह जादौन की देखरेख में संपन्न हुआ। इस प्रोग्राम में अखिल भारतीय प्राइवेट चिकित्सक फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी एवं चिकित्सकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार उपाध्याय जी ने कहा,कि हमें बेटा और बेटी में कोई मतभेद नहीं रखना चाहिए बल्कि दोनों को समान भाव से देखना चाहिए  "" मेहंदी,रोली, कंगन,ही श्रृंगार नहीं होता।  रक्षाबंधन भाई दूज का त्यौहार नहीं होता। "" ""रह जाते हैं वह घर आं...

सभी समस्याओं का समाधान मिनटो में इस ऐप की मदद से

Image
 नोएडा में एक एप का लोकार्पण किया गया जिसकी मदद से आप सभी प्रकार की समस्याओं से निदान पा सकते हैं नोएडा । नोएडा निवासियों के लिए पोगोसो (PoGoSo) नाम की एक एंड्राइड तथा iOS एप्प का लोकार्पण किया गया। नोएडा निवासी इस एप्प पर अपनी परेशानियां, सुझाव, तथा अपेक्षाओं को रख सकते हैं| पोगोसो की टीम नॉएडा के जन प्रतिनिधियों, नोएडा ओथॉरिटी तथा अन्य सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर जनता की समस्याओं के निराकरण का कार्य करेगी। पोगोसो के सह संस्थापक तथा चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अजय शर्मा ने बातचीत के दौरान बताया कि "देश में अभी-अभी लोक सभा के चुनाव संपन्न हुए हैं| उसके परिणाम भी सबके सामने हैं. जन सामान्य को अपने द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि से बड़ी उम्मीद होती है कि वह उनकी आकांक्षाओं, अपेक्षाओं तथा आवश्यकताओं की पूर्ति करने हेतु आवाज बुलंद करेगा लोकतंत्र का आधार भी यही है| लेकिन वास्तविकता में जन प्रतिनिधि अपने 5 वर्षों के कार्य काल में कितना लोगों के बीच रहता है, यह सब जानते ही है| मतदाता अक्सर इस बात की शिकायत करते हुए देखे जाते हैं की विधायक जी या सांसद जी अब 5 वर्ष बाद ही उनको देखने को मिलेंगे. उनक...

मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित एक प्रेरणादायक स्पोर्ट्स बायोपिक है चंदू चैंपियन

Image
नोएडा। मिराज सिनेमाज़ ने बॉलीवुड के दिल की धड़कन कार्तिक आर्यन और निर्देशक कबीर खान के साथ जीआईपी मॉल नोएडा प्रेस कॉन्फ्रेंस की मेजबानी की। भारत की तीसरी सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ती राष्ट्रीय मल्टीप्लेक्स चेन, मिराज सिनेमाज़ के जीआईपी मॉल स्थित मल्टीप्लेक्स में आज बेहद उत्साह का माहौल देखा जहां शमीम अनवर और मिराज सिनेमा के प्रबंधक सुनील चौधरी ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। निर्देशक कबीर खान और मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म चंदू चैंपियन के प्रचार के लिए 6 जून को मिराज सिनेमाज़ जीआईपी मॉल नोएडा पर पहुंचे  साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा निर्मित, यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 14 जून, 2024 को रिलीज होने वाली है। कार्तिक और कबीर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बातचीत की और उत्साहपूर्वक सवालों के जवाब दिए। मीडिया और क्रू ने एक साथ फिल्म का ट्रेलर देखने का आनंद लिया, जिससे रिलीज के लिए उत्सुकता और बढ़ गई। चंदू चैंपियन, जिसमें कार्तिक मुख्य भूमिका में हैं, मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित एक  प्रेरणादायक स्पोर्ट्स बायोपिक है, जो भारत के पहले...

खोडा को मूलभूत सुविधा दिलाने के लिए बाज टीम होगी लखनऊ रबाना

Image
खोडा को मूलभूत सुविधा दिलाने के लिए बाज टीम होगी लखनऊ रबाना  भारतीय आम जन सेवा द्वारा 8 जून को दिए जाना वाला धरना स्थगित किया गया और अब संस्था सीधे लखनऊ यात्रा पर जाने की तैयारी कर रही है| संस्था के अध्यक्ष सभासद सोनू जोशी ने बताया की संस्था की मांगे लेकर लखनऊ यात्रा पर जाएंगे| जिसमें पाइप लाइन द्वारा जल, बिजली के जर्जर तार , अनियमित तरीके से बिजली विभाग द्वारा मीटर के लोड बढ़ा देना व अनावश्यक बिजली के बिल ज्यादा आना, सीवर लाइन व अन्य जन सुविधाए है, संस्था द्वारा 8 जून 2024 को एक धरना देने की योजना बनाई गई थी जो कि नगर पालिका परिषद खोड़ा में दिया जाना था लेकिन नगर पालिका द्वारा हमें लिखित में जवाब दिया गया है हम जल निगम के अधिकारियों से भी मुलाकात कर रहे हैं सभी जवाब लेकर हम जल्द ही लखनऊ के लिए रवाना होंगे और वहां अपनी बात शीर्ष पटल पर रखेंगे| संस्था के सोशल मीडिया प्रभारी श्याम सुंदर सिंह जी ने बताया नगर पालिका परिषद के अधिकारीयों द्वारा बहुत ही सहयोग किया गया और अधिशासी अधिकारी के. के मिश्रा जी द्वारा हमे लिखित में जवाब दिया गया लेकिन दिए गए लिखित जवाब से हम पूर्ण रूप से संतुष्ट ...

नोएडा पुलिस द्वारा घरों में चोरी करने वाले 2 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Image
  नोएडा पुलिस द्वारा घरों में चोरी करने वाले 2 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार नोएडा पुलिस द्वारा घरों में चोरी करने वाले 2 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से विभिन्न चोरी की घटनायों से संबंधित 07 लैपटॉप, 19 मोबाइल फोन, 01 स्मार्ट वाच, 06 लैपटाप चार्जर, 02 ईयरबड्स, चोरी की घटना से संबंधित 01 चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध हथियार बरामद। पी.जी. रायपुर सेक्टर-126 निवासी द्वारा थाना पर सूचना दी गई थी कि अज्ञात चोरों द्वारा  24 मई की सुबह उनके पीजी स्थित रूम से लैपटॉप व मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया है। इसके अलावा उनके पड़ोस में रहने वाली उनकी महिला साथियों के भी लैपटॉप व मोबाइल फोन चोरी कर लिये गये है। इस सूचना पर थाना सेक्टर-126 द्वारा मुकदमा पंजीकृत किया गया |  उपरोक्त घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था जिसके द्वारा विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान करीब 80-90 सी.सी.टी.वी कैमरों की फुटेज का अवलोकन करते हुए अभियुक्तों की पहचान की गई। आज दिनांक 01 जुन को गोपनीय सूचना व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से थाना क्षेत्र के पुश्ता रोड रायपुर गाँव के सामने से चोरी की मोटरसाइकिल हीर...

भारत के सभी राज्य आत्मनिर्भर ? कानून व्यवस्था बहतर ? भय का माहौल खत्म ? अबकी बार 400 पार !

Image
भारत के सभी राज्य आत्मनिर्भर ? कानून व्यवस्था बहतर ? भय का माहौल खत्म ? अबकी बार 400 पार ! नोएडा। सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में आज भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ नोएडा महानगर द्वारा लोक सभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के मतदान के अवसर पर एक प्रैस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनीत शारदा अग्रवाल ने बताया कि आज भारत के सभी राज्य आत्म निर्भर हो कर काम कर रहे है एवं सभी जगह क़ानून की अच्छी व्यवस्था है कही भी भय का वातावरण नहीं है। आज मोदी की नीतियों के कारण व्यापार एवं समाज को एक नई दिशा मिल रही है। उन्होंने कहा कि हमें इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस बार भाजपा 411 सीट जीत कर आ रही है, आने वाले पाँच वर्ष भारत की नई गाथा लिखेंगे।  भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ नोएडा महानगर के अध्यक्ष सी. पी. शर्मा ने बताया कि मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्ष में जो काम पूरे भारत में   किया है उससे सभी उद्यमी, व्यापारी, एमएसएमई ईकाई एवं सभी लघु उद्योग अत्यंत ख़ुश हैं। डिजिटल इकोनॉमी एवं हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट उद्योग को देश में मोदी जी की...

साइबर ठगी मामले में नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी

Image
साइबर ठगी मामले में नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी थाना एक्सप्रेसवे नोएडा पुलिस द्वारा, धोखाधडी करने वाले 05 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 19 मोबाइल फोन, 223 सिम, 02 लेपटाप, 07 आधार कार्ड,, विदेशी मुद्रा कुल 15 नोट तथा भारतीय मुद्रा कुल 23110/- रुपये, चाईनीज पासपोर्ट, 02 अन्तराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस, बैग तथा अन्य कागजात बरामद। आज दिनांक 29 मई को थाना एक्सप्रेसवे पुलिस द्वारा, लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये भोले-भाले लोगो से बात करके उनको टेलीग्राम, वाट्सएप आदि सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी सिम, फर्जी आधार कार्ड व फर्जी बैंक खातो का प्रयोग करके अपने बनाये हुए ग्रुप मे जोडकर उनसे ओटीपी आदि लेकर फर्जी अकाउन्ट में पैसा डालकर  धोखाधडी करने वाले 05 अभियुक्तों 1. Tenzin Kalsang 2. कृष्ण मुरारी 3. त्सेरिंग धोनतुप 4. शोभित तिवारी 5. Zhu Junkai को थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के अंतर्गत भिन्न भिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया है।  मीडिया सेल पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर

लक्ष्मी नारायण मंदिर सेक्टर 56 नोएडा द्वारा प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ कराया जाता है

Image
लक्ष्मी नारायण मंदिर सेक्टर 56 नोएडा द्वारा प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ कराया जाता है लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति 28 मई 2022 से प्रत्येक मंगलवार हनुमान चालीसा का पाठ मंदिर प्रांगण में करा रही है। इस 100वें मंगलवार 28 मई 2024  को इस उत्सव पर मंदिर को फूलों व ग़ुब्बारों से सजा कर बहुत घूमघाम से यह पाठ संपन्न किया गया।  मंदिर में समस्त मंदिर समिति के परिवारों , सेक्टर 56 की RWA की कार्य समिति  व पंजाबी विकास मंच समिति के सदस्यों व उनके परिवारों, सेक्टर 56 और उसके आस पास रहने वाले 550 से अधिक निवासियों ने इसमें प्रत्येक मंगलवार की भाँति सम्मिलित होकर हनुमान चालीसा पाठ किया व प्रसाद ग्रहण किया और श्री राम व हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।  मंदिर समिति इस अभियान के अब तक सफल होने के लिए सेक्टर वासियों व अपने दो प्रबंध नियासी आर के भट्ट  और हरीश सभरवाल, जिन्होंने इसका कुशलता पूर्वक संचालन किया ,का हृदय से धन्यवाद करती है।                           जे एम सेठ        ...

भारतीय आम जन सेवा करेगी बड़ा जन आंदोलन अपने हक अपने अधिकार के लिए

Image
  भारतीय आम जन सेवा की एक बैठक वार्ड 30 कार्यालय में आहूत की गई जिसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया की 8 जून 2024 को पूरी जनता को जागरूक करके और साथ लेकर नगर पालिका परिषद में जनता की जो सुविधाओं से उनको वंचित रखा गया है जैसे की पाइपलाइन द्वारा पानी, सीवर लाइन बरसात का पानी जमीन में डालने का रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम मकान की पहचान बिजली की जर्जर व्यवस्था वह अन्य कार्य उसके लिए 1 दिन का धरना प्रदर्शन किया जाएगा  संस्था के अध्यक्ष सोनू जोशी ने बताया जनता पानी बिजली व गंदगी को लेकर अब त्रस्त हो गई है एक वर्ष से नगर पालिका का मेंटेनेंस का टेंडर तक नहीं हुआ है कुछ काम नही हो रहा है उसके अलावा पाइपलाइन द्वारा पानी देने की जो बात कही गई थी उस पर भी अभी तक काम तक शुरू नहीं किया गया, संस्था के सहकार्यकारिणी अध्यक्ष दीपचंद देवतल्ला ने कहा  एक दिन के आंदोलन से शासन प्रशासन को चेतावनी दी जाएगी की अगर यह सुविधा जल्द से जल्द जनता को मुहैया नहीं करवाई गई तो फिर एक बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा और फिर हम ये लड़ाई क्षेत्र के जिम्मेदार पदों पर बैठे  जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों...

लू लगने से मृत्यु क्यों होती है?

Image
लू लगने से मृत्यु क्यों होती है?  दिल्ली से आंध्रप्रदेश तक....सैकड़ो लोग लू लगने से मर रहे हैं।  हम सभी धूप में घूमते हैं फिर कुछ लोगो की ही धूप में जाने के कारण अचानक मृत्यु क्यों हो जाती है? 👉 हमारे शरीर का तापमान हमेशा 37° डिग्री सेल्सियस होता है, इस तापमान पर ही हमारे शरीर के सभी अंग सही तरीके से काम कर पाते है। 👉 पसीने के रूप में पानी बाहर निकालकर शरीर 37° सेल्सियस टेम्प्रेचर मेंटेन रखता है, लगातार पसीना निकलते वक्त भी पानी पीते रहना अत्यंत जरुरी और आवश्यक है। 👉 पानी शरीर में इसके अलावा भी बहुत कार्य करता है, जिससे शरीर में पानी की कमी होने पर शरीर पसीने के रूप में पानी बाहर निकालना टालता है।( बंद कर देता है ) 👉 जब बाहर का टेम्प्रेचर 45° डिग्री के पार हो जाता है  और शरीर की कूलिंग व्यवस्था ठप्प हो जाती है, तब शरीर का तापमान 37° डिग्री से ऊपर पहुँचने लगता है। 👉 शरीर का तापमान जब 42° सेल्सियस तक पहुँच जाता है तब रक्त गरम होने लगता है और रक्त मे उपस्थित प्रोटीन  पकने लगता है ( जैसे उबलते पानी में अंडा पकता है ) 👉  स्नायु...