भारतीय आम जन सेवा करेगी बड़ा जन आंदोलन अपने हक अपने अधिकार के लिए

 

भारतीय आम जन सेवा की एक बैठक वार्ड 30 कार्यालय में आहूत की गई जिसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया की 8 जून 2024 को पूरी जनता को जागरूक करके और साथ लेकर नगर पालिका परिषद में जनता की जो सुविधाओं से उनको वंचित रखा गया है जैसे की पाइपलाइन द्वारा पानी, सीवर लाइन बरसात का पानी जमीन में डालने का रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम मकान की पहचान बिजली की जर्जर व्यवस्था वह अन्य कार्य उसके लिए 1 दिन का धरना प्रदर्शन किया जाएगा 

संस्था के अध्यक्ष सोनू जोशी ने बताया जनता पानी बिजली व गंदगी को लेकर अब त्रस्त हो गई है एक वर्ष से नगर पालिका का मेंटेनेंस का टेंडर तक नहीं हुआ है कुछ काम नही हो रहा है उसके अलावा पाइपलाइन द्वारा पानी देने की जो बात कही गई थी उस पर भी अभी तक काम तक शुरू नहीं किया गया, संस्था के सहकार्यकारिणी अध्यक्ष दीपचंद देवतल्ला ने कहा 

एक दिन के आंदोलन से शासन प्रशासन को चेतावनी दी जाएगी की अगर यह सुविधा जल्द से जल्द जनता को मुहैया नहीं करवाई गई तो फिर एक बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा और फिर हम ये लड़ाई क्षेत्र के जिम्मेदार पदों पर बैठे  जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के घर, कार्यालय के आगे बैठकर धरना दिया जाएगा, संस्था के सचिव विक्रम सिंह रावत ने कहा हमने बहुत सोच विचार कर ये निर्णय लिया की जनता की हक की लड़ाई अब जनता को ही लड़नी पड़ेगी और खोड़ा में रहकर ही लड़नी पड़ेगी तभी कुछ हो सकेगा। 

संस्था के सोशल मीडिया प्रभारी श्याम सुंदर सिंह ने कहा इस 1 दिन के धरना से जनता का रोष शासन प्रशासन को दिखाया जाएगा की खोड़ा की जनता इन जनसुविधाओं के लिए कितनी त्रस्त है संस्था के पदाधिकारी केवल चंद जोशी ने जनता से अपील की ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस आंदोलन का हिस्सा बने और अपनी हक की लड़ाई साथ मिलकर लड़े

बैठक में संस्था के  उपाध्यक्ष बिशन पांडे, उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी, हरीश जोशी जी, वरिष्ठ सलाहकार शशि भूषण मिश्रा, सचिव पुरन सिंह बिष्ट जी, सचिव विक्रम सिंह रावत जी, संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह बजेठा जी, सांस्कृतिक सचिव जी गिरीश सुंदरियाल जी, वार्ड अध्यक्ष जसोद सिंह रावत, वार्ड उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट जी, प्रचार सचिव गौरव देउपा जी, वार्ड उपाध्यक्ष गोविंद पांडा जी, वार्ड अध्यक्ष केशव दत्त कांडपाल जी, सदस्य कमल फुलारा जी, रमेश सिंह मेहता जी, मंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, सदस्य सुरेश जोशी जी, सदस्य नारायण सिंह बिष्ट, वार्ड सचिव बिरेंदर सिंह रावत, वार्ड सचिव हरिश सिंह नेगी जी, वार्ड मंत्री कुंदन सिंह भाकुनी, सदस्य सोहन सिंह बिष्ट, वार्ड सचिव हरिश सिंह अधिकारी, रमेश सिंह मेहता, सदस्य हरिश बिष्ट, सदस्य नरेंद्र सिंह बिष्ट, वार्ड उपाध्यक्ष गोविंद पांडा, सचिव गणेश नोटियाल, सचिव देवेंद्र सिंह बिष्ट,  वरिष्ठ कार्य करणी प्रकाश चंद देवतल्ला, पंकज जीना, बालम सिंह नेगी, हिम्मत सिंह बिष्ट, देवीदत्त सती, कैलाश सिंह नेगी, भावना  अन्य सदस्य वे समस्त मातृ शक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।


Popular posts from this blog

मॉडर्न स्कूल नोएडा में शानदार अलंकरण समारोह: नेतृत्व और परंपरा का उत्सव !

लू लगने से मृत्यु क्यों होती है?

बेटियों के सम्मान में "राष्ट्र की धरोहर बेटियां" कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विश्व हिंदू परिषद -विवेकानंद प्रखंड भव्यता के साथ मनाया गया हिंदू सम्मेलन

सेक्टर-62 की रामलीला में लीला मंचन करने वाली मंडली श्री जानकी कला मंच के कलाकारों की तैयारी जोरों पर।

भारतीय सिंधु सभा उत्तर प्रदेश(पंजीकृत)द्वारा समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह

भीषण गर्मी में ठंडा मीठा शरबत पिलाकर राहगिरो को गर्मी से दिलाई राहत

लक्ष्मी नारायण मंदिर सेक्टर 56 नोएडा द्वारा प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ कराया जाता है

खोडा को मूलभूत सुविधा दिलाने के लिए बाज टीम होगी लखनऊ रबाना