Posts

Showing posts with the label Politics

अखिल भारत हिंदू महासभा ने सरकार से कुकी आतंकवाद और नार्को आतंकवाद को तुरंत बंद कराने की मांग की

Image
  न ई दिल्ली | नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के सभागार में मणिपुर के मैतेई हिन्दुओं की रक्षा और कुकी उग्रवादियों द्वारा मणिपुर में की जा रही हिंसा को बंद कराने के उद्देश्य से आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुन्ना कुमार शर्मा जी ने केंद्र सरकार से मणिपुर की अखंडता को सुरक्षित रखने, मणिपुर में शांति और सौहार्द्र स्थापित करने, मैतेयी हिन्दुओं की रक्षा करने और कुकी उग्रवादियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने भारत के  प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से कुकी आतंकवाद और नार्को आतंकवाद को तुरंत बंद करने की मांग की।उन्होंने मांग की कि चीन और म्यांमार से कुकी आतंकियों को आपूर्ति हो रही हथियारों की आपूर्ति बंद हो और आतंकी प्रशिक्षण शिविर तुरंत बंद हो।

गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न क्षेत्रों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का हुआ आयोजन सांसद डॉ महेश शर्मा ने विभिन्न कार्यक्रमों में लिया भाग

Image
  नोएडा | 26 अगस्त 2024 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पावन अवसर पर माननीय सांसद एवं पूर्व मंत्री डॉ. महेश शर्मा जी ने भगवान श्रीकृष्ण मंदिर पहुंचकर उनके दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।  जन्माष्टमी के विभिन्न कार्यक्रमों में इस्कॉन मंदिर, सेक्टर 149, ग्रेटर नोएडा, श्री बांके बिहारी सेवा मंडल खुर्जा, इस्कॉन मंदिर, जीटा-1, ग्रेटर नोएडा, इस्कॉन मंदिर, सेक्टर 33, हनुमान राम मंदिर सेक्टर 34, सामुदायिक केंद्र सेक्टर 50, एवं सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 19, नोएडा में अपने क्षेत्रवासियों के साथ बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ इस पर्व को मनाया।

बांग्लादेश के हालात: प्रधानमंत्री का भारत में शरण लेना

Image
बांग्लादेश के मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक हालात बांग्लादेश वर्तमान में गहरे राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है। देश में राजनीतिक अस्थिरता, आर्थिक समस्याएं, और नागरिक अशांति ने मिलकर एक गंभीर संकट की स्थिति उत्पन्न कर दी है। इसके साथ ही, सांप्रदायिक हिंसा और मानवाधिकार हनन की घटनाओं ने स्थिति को और भी विकट बना दिया है। विपक्षी दलों और सरकार के बीच तीव्र तनाव और संघर्ष ने देश को और अधिक अस्थिर बना दिया है। प्रधानमंत्री का भारत में शरण लेना इन सभी हालातों के बीच, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश को छोड़कर भारत में शरण ले ली है। यह कदम बांग्लादेश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है। प्रधानमंत्री शेख हसीना का भारत में आना एक बहुत ही संवेदनशील और अभूतपूर्व घटना है, जिससे बांग्लादेश की राजनीतिक परिस्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है। शेख हसीना का बयान शेख हसीना ने अपने बयान में कहा कि वह देश की सुरक्षा और अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाने पर मजबूर हुई हैं। उन्होंने कहा, "बांग्लादेश के हालात अब ऐसे हो गए हैं कि मैं अपने दे...

बांग्लादेश के हालात और प्रधानमंत्री का भारत में आगमन: एक विस्तृत विश्लेषण

Image
  बांग्लादेश , एक समय में दक्षिण एशिया का तेजी से उभरता हुआ राष्ट्र, आज गंभीर राजनीतिक और सामाजिक संकट से गुजर रहा है। देश में बढ़ती अस्थिरता और राजनीतिक तनाव ने प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत में शरण लेने पर मजबूर कर दिया है। इस कदम ने ना केवल बांग्लादेश बल्कि पूरे दक्षिण एशिया में हलचल मचा दी है। राजनीतिक अस्थिरता और हिंसा पिछले कुछ महीनों में बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता तेजी से बढ़ी है। विपक्षी दलों और सरकार के बीच मतभेद लगातार गहरे होते गए हैं। राजनीतिक रैलियों और विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा की घटनाएं आम हो गई हैं। कई स्थानों पर स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि सेना को तैनात करना पड़ा। आर्थिक संकट राजनीतिक संकट का असर बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है। विदेशी निवेश में भारी कमी आई है और बेरोजगारी दर बढ़ रही है। देश की मुद्रा, टका, लगातार गिर रही है और मुद्रास्फीति ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। खाद्य पदार्थों और ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। शेख हसीना का भारत में आगमन ऐसी स्थिति में, प्रधानमंत्री शेख हसीन...

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकारिणी का हुआ गठन ! हिमांशु मोंगिया को बनाया गया गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा !

Image
  नोएडा | आज लोक जनशक्ति पार्टी युवा प्रकोष्ठ की एक सभा गौतम बुद्ध नगर सेक्टर 11 नोएडा में संपन्न हुई  सभा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष जय कुमार ठाकुर के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता एवं मुरादाबाद जिला के अध्यक्ष कपिल शर्मा रहे |  सभा में संगठन को विस्तार देते हुए गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा के पद पर हिमांशु मोंगिया को नियुक्त किया गया | सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जयकुमार ठाकुर ने पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान को गरीबों, शोषितों, वंचितों एवं दलितों को उनका हक दिलाने की मुहिम को चलाएं रखते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की सभी कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की|  लोक जनशक्ति पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हिमांशु मोंगिया ने पार्टी हाई कमान द्वारा उन्हें दायित्व दिए जाने पर आभार तक प्रकट किया साथ ही सभी को आश्वासन दिया कि मैं पार्टी के हित में काम करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करूंगा | कार्यक्रम में राजेश शर्मा,संदीप चौधरी, मनीष चौहान, वेदांत तोमर, शुभम मित्तल, तनिष्क मोंगिया, हनी चौहान, दीपू, करण...

गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बजट के बाद वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन को सफल बजट के उपलक्ष में बधाई दी

Image
  गोपाल अग्रवाल ने इस बजट के लिए क्या कहा ? वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन जी ने अपने सातवें बजट में अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण पहलुओं को कुशलता पूर्वक सम्मिलित किया है। विपक्ष की राजनीतिक आपत्तियों के बावजूद, यह स्पष्ट है कि इस बजट के प्रावधान दूरगामी और परिवर्तनकारी हैं। प्राथमिक ध्यान रोजगार सृजन, मध्यम वर्ग को समर्थन, कृषि विकास को बढ़ावा देने, MSME मुद्दों को हल करने और शहरी बुनियादी ढांचे के विकास पर है, इसके अलावा बजट अगली पीढ़ी के सुधारों और उत्पादन के कारकों को बेहतर बनाने की बात करता है। हमें यह भी ध्यान रखना होगा कि बजट की घोषणाएं राज्यों और संबंधित मंत्रालयों की मांग और वित्त मंत्रालय द्वारा उनकी आवश्यकताओं के आकलन पर आधारित होती हैं। इस आवंटन को वर्ष के दौरान बढ़ाया भी जा सकता है, इसलिए बजट प्रावधान समाप्त नहीं हो गये है। इसके अलावा जिन राज्यों के नाम भाषण में नहीं थे, उन्हें भी सभी योजनाओं के तहत उनकी राशी मिलती रहेगी । भारत के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र रोजगार सृजन है। इस बजट का प्रत्येक प्रावधान इस दृष्टिकोण के अनुरूप है और यह सुनिश्चित किया है कि रोजग...

राहुल गांधी का पीएम पर हमला: 'भारत बनाने वालों' को झेलना पड़ रहा है कष्ट

Image
काग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जो लोग भारत के निर्माण में योगदान दे रहे हैं, उन्हें आज के समय में काफी कष्ट झेलना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार की नीतियों ने देश की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को कमजोर किया है। राहुल गांधी ने कहा, "आज हमारे देश में जो भी 'भारत बनाने वाले' हैं, चाहे वे किसान हों, मजदूर हों, छोटे व्यापारी हों या फिर युवा हों, सभी को मौजूदा सरकार की गलत नीतियों की वजह से कष्ट झेलना पड़ रहा है। यह सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है और आम आदमी की समस्याओं की अनदेखी कर रही है।"

श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी का जीवन परिचय जन्म से अब तक का सफर

Image
  लाल कृष्ण आडवाणी: जन्म से लेकर अब तक का सफर लाल कृष्ण आडवाणी, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रमुख नेता और भारतीय राजनीति के एक महत्वपूर्ण शख्सियत हैं। उनका जीवन और राजनीतिक सफर प्रेरणादायक और उल्लेखनीय है। आडवाणी का जीवन सफर एक साधारण परिवार से शुरू होकर भारतीय राजनीति के शिखर तक पहुंचा है। यहां उनके जीवन के प्रमुख पहलुओं का विवरण दिया जा रहा है। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची, अविभाजित भारत (अब पाकिस्तान) में हुआ था। उनके पिता का नाम कृष्णचंद डी. आडवाणी और माता का नाम ज्ञान देवी था। आडवाणी का प्रारंभिक शिक्षा कराची के सेंट पैट्रिक हाई स्कूल में हुई। विभाजन के बाद उनका परिवार भारत आ गया और उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से पूरी की। राजनीतिक करियर की शुरुआत आडवाणी का राजनीतिक सफर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ने के साथ शुरू हुआ। 1947 में, विभाजन के समय उन्होंने कराची में संघ के स्वयंसेवक के रूप में सेवा दी। बाद में वे भारतीय जनसंघ में शामिल हो गए, जो बाद में भारतीय जनता पार्टी में परिवर्ति...

राहुल गांधी के हिंदुओं पर विवादास्पद बयान से मचा बवाल

Image
नई  दिल्ली, 4 जुलाई 2024 - कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हिंदुओं पर दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर देशभर में हंगामा मच गया है। राहुल गांधी ने हाल ही में एक जनसभा में हिंदुओं के बारे में कुछ आपत्तिजनक बातें कहीं, जिसके बाद भाजपा और अन्य हिंदू संगठनों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

खोडा के जनता की हक की लड़ाई लड़ रहे भारतीय आम जन सेवा के पदाधिकारी पहुंचे लखनऊ

Image
  भारतीय आम जन सेवा रजि. की लखनऊ यात्रा हुई सफल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, और नगर विकाश मंत्री जी ने बताया की नगरपालिका खोड़ा को जल्द मिलेगा गंगाजल  मंगलवार 18 जून को भारतीय आम जन सेवा रजि. के पदाधिकारी खोड़ा की समस्याओं के समाधान हेतु  लखनऊ पहुँचे। संस्था के सोशल मीडिया प्रभारी श्री श्याम सुंदर सिंह जी ने बताया की लखनऊ यात्रा हमारे लिए ऐतिहासिक रही क्योंकि आज से पहले खोड़ा का कोई भी सभासद या संस्था के पदाधिकारी इस प्रकार की समस्याओं के समाधान हेतु लखनऊ तक कभी नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया की इस दौरान हमारी मुलाकात सबसे पहले साहिबाबाद से विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री माननीय श्री सुनील शर्मा जी हुई और उनको उनके लखनऊ निवास स्थान पर ज्ञापन दिया। मंत्री जी ने बताया की खोड़ा की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किया जा रहा है और जल्द ही इस विषय में नगर विकास मंत्री जी से मुलाकात कर समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा।  संस्था के अध्यक्ष व वार्ड 30 के सभासद श्री सोनू जोशी जी ने बताया की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निवास स्थान पर खोड़ा को मूलभू...

भारत के सभी राज्य आत्मनिर्भर ? कानून व्यवस्था बहतर ? भय का माहौल खत्म ? अबकी बार 400 पार !

Image
भारत के सभी राज्य आत्मनिर्भर ? कानून व्यवस्था बहतर ? भय का माहौल खत्म ? अबकी बार 400 पार ! नोएडा। सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में आज भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ नोएडा महानगर द्वारा लोक सभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के मतदान के अवसर पर एक प्रैस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनीत शारदा अग्रवाल ने बताया कि आज भारत के सभी राज्य आत्म निर्भर हो कर काम कर रहे है एवं सभी जगह क़ानून की अच्छी व्यवस्था है कही भी भय का वातावरण नहीं है। आज मोदी की नीतियों के कारण व्यापार एवं समाज को एक नई दिशा मिल रही है। उन्होंने कहा कि हमें इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस बार भाजपा 411 सीट जीत कर आ रही है, आने वाले पाँच वर्ष भारत की नई गाथा लिखेंगे।  भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ नोएडा महानगर के अध्यक्ष सी. पी. शर्मा ने बताया कि मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्ष में जो काम पूरे भारत में   किया है उससे सभी उद्यमी, व्यापारी, एमएसएमई ईकाई एवं सभी लघु उद्योग अत्यंत ख़ुश हैं। डिजिटल इकोनॉमी एवं हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट उद्योग को देश में मोदी जी की...

भारतीय आम जन सेवा करेगी बड़ा जन आंदोलन अपने हक अपने अधिकार के लिए

Image
  भारतीय आम जन सेवा की एक बैठक वार्ड 30 कार्यालय में आहूत की गई जिसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया की 8 जून 2024 को पूरी जनता को जागरूक करके और साथ लेकर नगर पालिका परिषद में जनता की जो सुविधाओं से उनको वंचित रखा गया है जैसे की पाइपलाइन द्वारा पानी, सीवर लाइन बरसात का पानी जमीन में डालने का रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम मकान की पहचान बिजली की जर्जर व्यवस्था वह अन्य कार्य उसके लिए 1 दिन का धरना प्रदर्शन किया जाएगा  संस्था के अध्यक्ष सोनू जोशी ने बताया जनता पानी बिजली व गंदगी को लेकर अब त्रस्त हो गई है एक वर्ष से नगर पालिका का मेंटेनेंस का टेंडर तक नहीं हुआ है कुछ काम नही हो रहा है उसके अलावा पाइपलाइन द्वारा पानी देने की जो बात कही गई थी उस पर भी अभी तक काम तक शुरू नहीं किया गया, संस्था के सहकार्यकारिणी अध्यक्ष दीपचंद देवतल्ला ने कहा  एक दिन के आंदोलन से शासन प्रशासन को चेतावनी दी जाएगी की अगर यह सुविधा जल्द से जल्द जनता को मुहैया नहीं करवाई गई तो फिर एक बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा और फिर हम ये लड़ाई क्षेत्र के जिम्मेदार पदों पर बैठे  जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों...

कांग्रेस को देश से बाहर करने का समय आ गया करनाल से मायावती ने भरी हुंकार !

Image
  कांग्रेस को देश से बाहर करने का समय आ गया करनाल से मायावती ने भरी हुंकार ! करनाल में बहुजन समाज पार्टी की स्टार प्रचारक और पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि बीएसपी किसी विरोधी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ रही। पार्टी ने अकेले ही सभी लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि BSP गरीबों , मजदूरों और आदिवासियों की आवाज उठा रही है। जिस तरह की भीड़ आज इकट्ठी हुई है उससे लग रहा है कि इस बार करनाल से भी लोग बीएसपी को जीता के संसद में भेजेंगे। मायावती कल करनाल में बीएसपी उम्मीदवार इंद्रजीत के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रही थी। हेलीकॉप्टर से करनाल के सेक्टर 4 में पहुंचते ही बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने जय भीम के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। मायावती ने कहा कि आजादी के बाद से अधिकतर शासन काल कांग्रेस के हाथों में रहा है। इन्होंने ना तो दलित वर्ग, न हीं आदिवासी न हीं पिछड़ा वर्ग और ना ही अन्य वर्गों के लिए काम किया। अब कांग्रेस को देश से बाहर करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि पिछले काफी वर्षों से भाजपा और उसके सहयोगी दल सत्ता पर काबिज रहे। इन्होंने पूंजीपत...