Posts

Showing posts with the label Crime

Atrangii OTT ऐप पर जल्द ही "NCR" का प्रीमियर होगा, जो भयावह निठारी हत्याकांड पर आधारित एक रोमांचक जाँच-नाटक है

Image
  Atrangii नेटवर्क ने "NCR" के आगामी रिलीज़ की घोषणा की है, जो 2006 में देश को झकझोर देने वाले निठारी हत्याकांड पर आधारित एक रोमांचक जाँच-नाटक है। "NCR" का प्रीमियर Atrangii OTT ऐप पर होगा, जिसमें प्रमुख भूमिकाओं में प्रकाश बेलवाड़ी इंस्पेक्टर विक्रम महालिगम के रूप में, नलनीश नील जग्गी के रूप में, और एबिगेल पांडे स्वाति महालिगम के रूप में नज़र आएँगी, जो न्याय के लिए लड़ने वाली एक जुझारू पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं। यह श्रृंखला शुक्रवार, 11 अक्टूबर से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। भारतीय इतिहास के सबसे भयावह सच्चे अपराधों में से एक पर आधारित "NCR" निठारी गाँव, नोएडा में बच्चों के भयानक गायब होने और निर्मम हत्याओं पर केंद्रित है। जैसे-जैसे इंस्पेक्टर विक्रम महालिगम इन घृणित अपराधों के पीछे के रहस्यों को सुलझाते हैं, दर्शकों को एक अंधेरे और रोमांचक सफर पर ले जाया जाता है, जो जग्गी, नौकर, और उसके मालिक मिस्टर ओबेरॉय के घिनौने कृत्यों के साथ-साथ समाज में मौजूद बड़ी ताकतों के बारे में भी डरावने सवाल उठाता है। 3-4 वर्षों के गहन शोध के बाद, "NCR" के ...

बांग्लादेश के हालात: प्रधानमंत्री का भारत में शरण लेना

Image
बांग्लादेश के मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक हालात बांग्लादेश वर्तमान में गहरे राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है। देश में राजनीतिक अस्थिरता, आर्थिक समस्याएं, और नागरिक अशांति ने मिलकर एक गंभीर संकट की स्थिति उत्पन्न कर दी है। इसके साथ ही, सांप्रदायिक हिंसा और मानवाधिकार हनन की घटनाओं ने स्थिति को और भी विकट बना दिया है। विपक्षी दलों और सरकार के बीच तीव्र तनाव और संघर्ष ने देश को और अधिक अस्थिर बना दिया है। प्रधानमंत्री का भारत में शरण लेना इन सभी हालातों के बीच, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश को छोड़कर भारत में शरण ले ली है। यह कदम बांग्लादेश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है। प्रधानमंत्री शेख हसीना का भारत में आना एक बहुत ही संवेदनशील और अभूतपूर्व घटना है, जिससे बांग्लादेश की राजनीतिक परिस्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है। शेख हसीना का बयान शेख हसीना ने अपने बयान में कहा कि वह देश की सुरक्षा और अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाने पर मजबूर हुई हैं। उन्होंने कहा, "बांग्लादेश के हालात अब ऐसे हो गए हैं कि मैं अपने दे...

बांग्लादेश के हालात और प्रधानमंत्री का भारत में आगमन: एक विस्तृत विश्लेषण

Image
  बांग्लादेश , एक समय में दक्षिण एशिया का तेजी से उभरता हुआ राष्ट्र, आज गंभीर राजनीतिक और सामाजिक संकट से गुजर रहा है। देश में बढ़ती अस्थिरता और राजनीतिक तनाव ने प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत में शरण लेने पर मजबूर कर दिया है। इस कदम ने ना केवल बांग्लादेश बल्कि पूरे दक्षिण एशिया में हलचल मचा दी है। राजनीतिक अस्थिरता और हिंसा पिछले कुछ महीनों में बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता तेजी से बढ़ी है। विपक्षी दलों और सरकार के बीच मतभेद लगातार गहरे होते गए हैं। राजनीतिक रैलियों और विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा की घटनाएं आम हो गई हैं। कई स्थानों पर स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि सेना को तैनात करना पड़ा। आर्थिक संकट राजनीतिक संकट का असर बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है। विदेशी निवेश में भारी कमी आई है और बेरोजगारी दर बढ़ रही है। देश की मुद्रा, टका, लगातार गिर रही है और मुद्रास्फीति ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। खाद्य पदार्थों और ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। शेख हसीना का भारत में आगमन ऐसी स्थिति में, प्रधानमंत्री शेख हसीन...

कारगिल दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर लगाया गया ब्लड डोनेशन कैंप

Image
  नोएडा। कारगिल विजय दिवस के 25 वर्ष पूरे होने पर सेक्टर55 आरडब्ल्यूए द्वारा मां तारा फाउंडेशन के सहयोग से इंडियन आर्मी के लिए एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें शाहिद लेफ्टिनेंट विजयंत थापर के माता पिता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सत नारायण गोयल ने बताया कि यह पहला मौका है कि नोएडा में किसी ब्लड डोनेशन कैंप में 100% सफलता मिली है आज हमने 130 ब्लड यूनिट एकत्रित की है और इंडियन आर्मी टीम की तरफ से आए कैंप के इंचार्ज जगदीश चंद्र को सौंपी है। आरडब्ल्यूए सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि यह हमारे अध्यक्ष के प्रयासों और सेक्टर वासियों के बढ़-चढ के हिस्सा लेने से संभव हो सका है कि कहम इस ब्लड डोनेशन  कैंप को सफल बना सके। बजरंग लाल गुप्ता ने बताया कि आज बड़ा सुखद अनुभव रहा है कि इस ब्लड डोनेशन कैंप में सभी सेक्टर वासियों ने भारतीय सेना के लिए  बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्य में टाटा स्टील से गजेंद्र चौधरी, डा. समरजीत चौधरी व आरडब्ल्यूए कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा, संयुक्त सचिव नीरज शर्मा, उपप्रधान श्रीम...

किसान का आरोप आश्रम के नाम पर उनकी जमीन पर किया जा रहा अवैध रूप से कब्जा

Image
नोएडा l सेक्टर 116 सोरखा गांव में ब्रह्मकुमारी संस्था के नाम पर आश्रम चलाने वाले संचालको पर रजिस्ट्री से अधिक जमीन कब्जा करने तथा बकाया रकम मांगने पर फर्जी मुकदमा करके फसाने का मामला प्रकाश में आया हैl नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में सुखप्रीत सिंह तथा विकास यादव ने आरोप लगाया कि कथित ब्रह्म कुमारी के संचालक श्रीकांत, ममता, रिचा गर्ग, भीमसेन, कृष्ण गुप्ता ने उनसे आश्रम बनाने के लिए एक बीघा जमीन का सौदा कियाl उन्होंने ₹17000 प्रति वर्ग गज के हिसाब से एक बीघा का सौदा किया तथा उसकी रजिस्ट्री भी कर दी गईl जिसके बदले मे आश्रम संचालकों ने उन्हें 85 लाख रुपए का भुगतान किया तथा बाकी रकम बाद में देने की बात कहीl इस बीच आश्रम संचालकों ने उनसे कहा कि वह एक बीघा जमीन और लेना चाहते हैं तथा बाद में उसका भुगतान धीरे-धीरे करते रहेंगेl  वह उनके झांसे में आ गए तथा उन्होंने एक बीघा जमीन और देने का आश्वासन दे दियाl इस बीच आश्रम संचालकों ने 1760 वर्ग गज में निर्माण भी शुरू कर दिया तथा धीरे-धीरे दो मंजिला भवन खड़ा कर दियाl इस बीच जब वह उनसे बकाया रकम के लिए मांग करते थे तो वें आ...

दिल्ली पुलिस का पूर्व सब इंस्पेक्टर पैसे के लालच में बना अपराधी, बन बैठा करोड़ो की संपत्ति का मालिक

Image
नोएडा। बुलंदशहर के औरंगाबाद पुलिस स्टेशन में विपिन कुमार, जमुना प्रसाद, परविंदर सिंह, श्यामवीर, धर्मेंद्र और उनके सहयोगियों के खिलाफ अपहरण, हत्या के प्रयास और धोखाधड़ी का गंभीर मामला कोर्ट आदेश के बाद दर्ज किया गया है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में हलचल मचा दी है और क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों के प्रति गंभीर चिंताएँ उठाई हैं। विपिन कुमार दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर था लेकिन पैसों के लालच ने उसे एक शातिर अपराधी बना दिया। पीड़ित सुनील आहूजा ने बताया है कि वह एक व्यवसायी है, विपिन कुमार और सुनील आहूजा दोनों साथ काम करते थे और एक दूसरे पर विश्वास करते थे। सुनील अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी रहा था। यह उसके परिवार की दर्दनाक आपबीती से जुड़ा मामला है, जिन्हें विपिन कुमार द्वारा अगवा कर लिया गया था। विपिन कुमार के फार्महाउस में कैद के दौरान, सुनील आहूजा ने लगातार मार पिटाई और यातनाएँ सहीं। बंदूक की नोक पर और दबाव में सुनील आहूजा को अपनी सारी कंपनियाँ और संपत्तियाँ विपिन कुमार के नाम करने के लिए मजबूर किया गया जिसमें दुबई में उनकी संपत्तियों की बिक्री के लिए पावर ऑफ अटॉर्नी भी शामिल ...

नोएडा पुलिस द्वारा घरों में चोरी करने वाले 2 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Image
  नोएडा पुलिस द्वारा घरों में चोरी करने वाले 2 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार नोएडा पुलिस द्वारा घरों में चोरी करने वाले 2 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से विभिन्न चोरी की घटनायों से संबंधित 07 लैपटॉप, 19 मोबाइल फोन, 01 स्मार्ट वाच, 06 लैपटाप चार्जर, 02 ईयरबड्स, चोरी की घटना से संबंधित 01 चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध हथियार बरामद। पी.जी. रायपुर सेक्टर-126 निवासी द्वारा थाना पर सूचना दी गई थी कि अज्ञात चोरों द्वारा  24 मई की सुबह उनके पीजी स्थित रूम से लैपटॉप व मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया है। इसके अलावा उनके पड़ोस में रहने वाली उनकी महिला साथियों के भी लैपटॉप व मोबाइल फोन चोरी कर लिये गये है। इस सूचना पर थाना सेक्टर-126 द्वारा मुकदमा पंजीकृत किया गया |  उपरोक्त घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था जिसके द्वारा विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान करीब 80-90 सी.सी.टी.वी कैमरों की फुटेज का अवलोकन करते हुए अभियुक्तों की पहचान की गई। आज दिनांक 01 जुन को गोपनीय सूचना व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से थाना क्षेत्र के पुश्ता रोड रायपुर गाँव के सामने से चोरी की मोटरसाइकिल हीर...

साइबर ठगी मामले में नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी

Image
साइबर ठगी मामले में नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी थाना एक्सप्रेसवे नोएडा पुलिस द्वारा, धोखाधडी करने वाले 05 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 19 मोबाइल फोन, 223 सिम, 02 लेपटाप, 07 आधार कार्ड,, विदेशी मुद्रा कुल 15 नोट तथा भारतीय मुद्रा कुल 23110/- रुपये, चाईनीज पासपोर्ट, 02 अन्तराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस, बैग तथा अन्य कागजात बरामद। आज दिनांक 29 मई को थाना एक्सप्रेसवे पुलिस द्वारा, लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये भोले-भाले लोगो से बात करके उनको टेलीग्राम, वाट्सएप आदि सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी सिम, फर्जी आधार कार्ड व फर्जी बैंक खातो का प्रयोग करके अपने बनाये हुए ग्रुप मे जोडकर उनसे ओटीपी आदि लेकर फर्जी अकाउन्ट में पैसा डालकर  धोखाधडी करने वाले 05 अभियुक्तों 1. Tenzin Kalsang 2. कृष्ण मुरारी 3. त्सेरिंग धोनतुप 4. शोभित तिवारी 5. Zhu Junkai को थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के अंतर्गत भिन्न भिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया है।  मीडिया सेल पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर