किसान का आरोप आश्रम के नाम पर उनकी जमीन पर किया जा रहा अवैध रूप से कब्जा


नोएडा l सेक्टर 116 सोरखा गांव में ब्रह्मकुमारी संस्था के नाम पर आश्रम चलाने वाले संचालको पर रजिस्ट्री से अधिक जमीन कब्जा करने तथा बकाया रकम मांगने पर फर्जी मुकदमा करके फसाने का मामला प्रकाश में आया हैl नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में सुखप्रीत सिंह तथा विकास यादव ने आरोप लगाया कि कथित ब्रह्म कुमारी के संचालक श्रीकांत, ममता, रिचा गर्ग, भीमसेन, कृष्ण गुप्ता ने उनसे आश्रम बनाने के लिए एक बीघा जमीन का सौदा कियाl उन्होंने ₹17000 प्रति वर्ग गज के हिसाब से एक बीघा का सौदा किया तथा उसकी रजिस्ट्री भी कर दी गईl जिसके बदले मे आश्रम संचालकों ने उन्हें 85 लाख रुपए का भुगतान किया तथा बाकी रकम बाद में देने की बात कहीl इस बीच आश्रम संचालकों ने उनसे कहा कि वह एक बीघा जमीन और लेना चाहते हैं तथा बाद में उसका भुगतान धीरे-धीरे करते रहेंगेl  वह उनके झांसे में आ गए तथा उन्होंने एक बीघा जमीन और देने का आश्वासन दे दियाl इस बीच आश्रम संचालकों ने 1760 वर्ग गज में निर्माण भी शुरू कर दिया तथा धीरे-धीरे दो मंजिला भवन खड़ा कर दियाl इस बीच जब वह उनसे बकाया रकम के लिए मांग करते थे तो वें आजकल मे भुगतान करने की बात कहकर टालते रहे lजब ज्यादा कड़ाई से उन्होंने भुगतान की बात की तो आश्रम संचालकों ने उन्हें पुलिस तथा प्रशासन का भय दिखाकर फर्जी मुकदमे मे फसाने की धमकी दीl बाद मे बाध्य होकर उन्हें अदालत का सहारा लेना पड़ा तथा उन्होंने गौतम बुद्ध नगर सिविल कोर्ट में आश्रम संचालकों के खिलाफ सिविल केस दायर किया l जिसमें अदालत मे उन्हें स्टे दे दियाl जिसमें आश्रम संचालकों को उस ज़मीन पर निर्माण करने वा जमीन पर हस्तक्षेप करने से प्रतिबंधित कर दियाl अदालत का स्टे ऑर्डर होने के बावजूद भी संचालक लगातार निर्माण करते रहे तथा उन्होंने दूसरी मंजिल का निर्माण भी पूर

Popular posts from this blog

समाज सेवा या बड़ा खेल? सुषमा गंगवार के घर छापा, मिले एक्सपायरी खाद्य पदार्थ |

मॉडर्न स्कूल नोएडा में शानदार अलंकरण समारोह: नेतृत्व और परंपरा का उत्सव !

लू लगने से मृत्यु क्यों होती है?

भारतीय आम जन सेवा करेगी बड़ा जन आंदोलन अपने हक अपने अधिकार के लिए

विश्व हिंदू परिषद -विवेकानंद प्रखंड भव्यता के साथ मनाया गया हिंदू सम्मेलन

बेटियों के सम्मान में "राष्ट्र की धरोहर बेटियां" कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नोएडा में छठ पूजा की तैयारी जोरों पर सेक्टर 75 में बनेगा बड़ा घाट क्या रहेगा इस बार खास!

सेक्टर-62 की रामलीला में लीला मंचन करने वाली मंडली श्री जानकी कला मंच के कलाकारों की तैयारी जोरों पर।

भारतीय सिंधु सभा उत्तर प्रदेश(पंजीकृत)द्वारा समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह

लक्ष्मी नारायण मंदिर सेक्टर 56 नोएडा द्वारा प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ कराया जाता है