हरियाणा में 3 रैलियों को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

हरियाणा में 3 रैलियों को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में 3 रैलियों को संबोधित करेंगे। यह जानकारी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने दी है। वे शनिवार को रोहतक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। दरअसल आज से ही पार्टी की ओर से बूथ संपर्क कार्यक्रम प्रारंभ हुआ है। जिसके तहत प्रदेश भर में करीब पौने 2 करोड़ मतदाताओं से संपर्क किया जाएगा। इस दौरान राज्यपाल के ओएसडी रहे पूर्व एचसीएस अधिकारी अमरजीत व रिटायर्ड आईएएस अधिकारी धर्मबीर सिंह खटक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। अमरजीत ने तो हाल ही में एचसीएस अधिकारी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। बाद में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 3 रैली होंगी। फिलहाल तिथि और स्थान तय नही है। भाजपा पूर्ण कार्यक्रम तैयार करने में जुट गई है और जल्द ही इस बारे में जानकारी दे दी जाएगी। वहीं, मनोहर लाल खट्टर ने 3 निर्दलीय विधायकों के भारतीय जनता पार्टी सरकार से समर्थन वापस लेने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार पर कोई खतरा नहीं है और 2 दिन में ही संकट के बादल छंट गए हैं। जननायक जनता पार्टी के कुछ विधायकों ने भी सरकार को समर्थन का मन बनाया है और कांग्रेस के भी कुछ विधायक पार्टी के विचार से अलग विचार रखते हैं। कांग्रेस की ओर से भी ऑफिस इंचार्ज ने राज्यपाल को पत्र लिखा है, जिसका कोई महत्व नहीं है। फिर भी राज्यपाल व विधानसभा अध्यक्ष इस बारे में निर्णय करेंगे, इसके बावजूद हर परिस्थिति के लिए तैयार हैं। सरकार को कोई खतरा नजर नहीं आ रहा है और निश्चित समय पर ही हरियाणा विधानसभा के चुनाव होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने हिसार लोकसभा क्षेत्र से जननायक जनता पार्टी उम्मीदवार नैना चौटाला के काफिले पर एक दिन पहले जींद जिला में पथराव की घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं लोकतंत्र पर धब्बा होती हैं और दुनिया इसकी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का कृत्य करने वाले लोग लोकतंत्र का अपमान करते हैं। लोकतंत्र में इस तरह का तमाशा चलता नहीं है। सिर्फ चंद लोगों के विरोध करने से कुछ नहीं होता। एक अन्य सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल लोकसभा चुनाव है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अलग-अलग मुद्दे होते हैं। आज जनता को जागरूक करना जरूरी है कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसलिए चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने पिछले 10 साल में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जो कांग्रेस पार्टी की तत्कालीन सरकार 55 साल से भी अधिक समय में नहीं कर पाई। उन्होंने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने का खास तौर पर जिक्र किया। उन्होंने जम्मू कश्मीर की समस्या के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पहले दिन से ही जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 लगाए जाने के विरोधी थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पैदा की गई इस समस्या का समाधान मौजूदा केंद्र सरकार ने किया। जम्मू कश्मीर की समस्या के कारण हरियाणा भी पिसता रहा है। हरियाणा के कितने जवान जम्मू कश्मीर की समस्या के कारण शहीद हुए हैं। पाकिस्तान भी हर दिन मुंह खोलकर बैठा रहता है कि जम्मू कश्मीर पर उसका हक है लेकिन भारत, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भी हासिल करेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय मुद्दों को विधानसभा चुनाव के समय रखा जाएगा।


Popular posts from this blog

मॉडर्न स्कूल नोएडा में शानदार अलंकरण समारोह: नेतृत्व और परंपरा का उत्सव !

लू लगने से मृत्यु क्यों होती है?

भारतीय आम जन सेवा करेगी बड़ा जन आंदोलन अपने हक अपने अधिकार के लिए

बेटियों के सम्मान में "राष्ट्र की धरोहर बेटियां" कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विश्व हिंदू परिषद -विवेकानंद प्रखंड भव्यता के साथ मनाया गया हिंदू सम्मेलन

सेक्टर-62 की रामलीला में लीला मंचन करने वाली मंडली श्री जानकी कला मंच के कलाकारों की तैयारी जोरों पर।

भारतीय सिंधु सभा उत्तर प्रदेश(पंजीकृत)द्वारा समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह

भीषण गर्मी में ठंडा मीठा शरबत पिलाकर राहगिरो को गर्मी से दिलाई राहत

लक्ष्मी नारायण मंदिर सेक्टर 56 नोएडा द्वारा प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ कराया जाता है

खोडा को मूलभूत सुविधा दिलाने के लिए बाज टीम होगी लखनऊ रबाना